Kylian Mbappé ने रचा इतिहास, लगातार चौथी बार जीता ये बड़ा अवॉर्ड

By रितिका कमठान | May 29, 2023

पेरिस सेंट जर्मेन के काइलियन एम्बाप्पे ने खास रिकॉर्ड अपने नाम किया है। किलियन एम्बाप्पे ने लगातार चौथे साल लीग 1 में प्लेयर ऑफ द ईयर के खिताब पर कब्जा किया है। इस खिताब को हासिल करते ही किलियन एम्बाप्पे ने एक रिकॉर्ड भी कायम कर लिया है।

 

1 प्लेयर ऑफ द ईयर का खिताब लगातार चार बार जीतने वाले किलियन एम्बाप्पे पहले खिलाड़ी बन गए है। किलियन एम्बाप्पे को 2019, 2021 और 2022 के बाद अब 2023 में भी ये खिताब मिला है। लगातार चार सीजन में ये खिताब जीतने वाले वो पहले प्लेयर है। इस खिताब को हासिल कर रिकॉर्ड बनाने के बाद किलियन एम्बाप्पे ने कहा कि मैं हमेशा जीतना चाहता था। इसे जीतना खुशी की बात है। लीग के इतिहास में अपना नाम दर्ज कराना हमेशा से मेरी चाहत थी। हालांकि ये उम्मीद नहीं थी कि ये इतनी जल्दी हासिल होगा।

 

पेरिस सेंट जर्मन के खिलाड़ी ने 7वीं बार किया कब्जा

बता दें कि ये प्रतिष्ठित अवॉर्ड बीते सात बार से लगातार पेरिस सेंट जर्मन के खिलाड़ियों को ही मिल रहा है। किलियन एम्बाप्पे से पहले ये खिताब ज्लाटन इब्राहिमोविक (2016), एडिन्सन कैवानी (2017), नेमार जूनियर (2018) को मिल चुका है। यानी साफ है कि इन सभी खिलाड़ियों के नक्शे कदम पर ही किलियन एम्बाप्पे भी चल रहे है। किलियन एम्बाप्पे ने धमाकेदार प्रदर्शन किया था। वर्ष 2023 में इस अवॉर्ड के लिए पीएसजी के चार खिलाड़ियों को नॉमिनेट किया गया था जिसमें कीलियन एम्बाप्पे, अचरफ हकीमी, लियोनेल मेस्सी और नूनो मेंडेस का नाम शामिल था। इन सभी को लीग 1 टीम ऑफ द ईयर में नोमिनेशन मिला था।

 

मेसी को पहली बार मिला नॉमिनेशन

बता दें कि इस बार अर्जेंटीना को विश्व कप जिताने वाले लियोनेल मेसी को भी पहली बार सर्वश्रेष्ठ प्लेइंग इलेवन में नॉमिनेशन मिला था। बता दें कि इस बार नूनो मेंडेस ने लगातार दूसरी बार सर्वश्रेष्ठ लेफ्ट  बैक का खिताब अपने नाम किया है।

प्रमुख खबरें

केजरीवाल की पत्नी सुनीता ने पहले चुनावी रोड शो में कहा, दिल्ली के मुख्यमंत्री को कोई तोड़ नहीं सकता

Manipur में उग्रवादियों के हमले में सीआरपीएफ के दो जवानों की मौत

अगर भाजपा दोबारा जीती तो देश में चुनाव और आरक्षण खत्म कर देगी: आप नेता संजय सिंह

Jabalpur के कबाड़ गोदाम में विस्फोट के मामले में दो गिरफ्तार; घटनास्थल से बरामद हुए शरीर के अंग