Kylie Jenner के घर दूसरी बार गूंजी किलकारियां, सोशल मीडिया पर बेबी की दिखाई पहली झलक

By निधि अविनाश | Feb 08, 2022

अमेरिकन मॉडल काइली जेनर दूसरी बार मां बन गई हैं। अपने फैंस के साथ इस खुशखबरी को शेयर करते हुए काइली जेनर ने सोशल मीडिया पर एक गुड न्यूज भी शेयर किया है। काइली ने बेबी बॉय की पहली झलक दिखाई है और इस पोस्ट में बॉयफ्रेंड ट्रैविस स्कॉट को भी टैग किया है। मॉडल और टीवी स्टार काइली ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर एक ब्लैक एंड व्हाइट फोटो पोस्ट किया है जिसमें उनकी बेटी स्टॉमी ने बेबी का हाथ पकड़ा हुआ है। काइली ने पोस्ट में कैप्शन देते हुए लिखा है कि, हमारे घर खुशियां 2 फरवरी को आई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, काइली जेनर ने 8 सितंबर 2021 को अपने प्रेगनेंट के बारे में बताया था। मॉडल ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए प्रेग्नेंसी पॉजिटिव रिजल्ट भी शेयर किया था और अपने बॉयफ्रेंड ट्रैविस स्कॉट को टैग किया था।

काइली और ट्रैविस की पहले से ही 4 साल की एक बेटी है जिसका नाम स्टॉमी है। उनके पहले बच्चे का जन्म  1 फरवरी 2018 को हुआ था। काइली जेनर और ट्रैविस स्कॉट पहली बार साल 2017 अप्रैल में एक -दूसरे से मिले थे और तब से ही दोनों रिलेशनशिप में हैं। सोशल मीडिया पर सबसे पॉपलर मॉडल काइली के  इंस्टाग्राम पर 309 मिलियन फॉलोअर्स हैं। उनकी एक पोस्ट से काफी कमाई हो जाती है। बता दें कि, काइली एक पोस्ट के  करोड़ों रुपए फीस लेती हैं। 

प्रमुख खबरें

Bhagwant Mann का आश्वासन, परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड की होगी गहन जांच

Kanpur में फर्जी बैंक शिकायत जांच से खुली 2.66 करोड़ रुपये की Cyber Fraud, दो पकड़े गए

मालेगांव Fast Track Court ने चार साल की बच्ची से दुष्कर्म और हत्या के दोषी को सुनाई फांसी

मुंबई में होगी S Jaishankar और Marco Rubio की द्विपक्षीय वार्ता, रक्षा और व्यापार पर रहेगा जोर