By दिव्यांशी भदौरिया | Mar 10, 2025
हालिए में IIFA अवार्ड्स का सिल्वर जुबली संस्करण रविवार को जयपुर में एक शानदार अवॉर्ड्स नाइट आयोजित हुई थी, जिसमें बॉलीवुड के बड़े नाम शामिल हुए। आईफा में शनिवार को डिजिटल अवार्ड्स दिए गए, इसके बाद रविवार को फिल्म अवार्ड्स दिए गए। इस बार आईफा अवॉर्ड्स में लापता लेडीज ने बाजी मारी, यह फिल्म सबसे बड़ी विजेता बनकर उभरी। किरण राव की लापता लेड़ीज ने 10 अवॉर्ड्स जीते। आईफा में खासतौर पर बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन ने भी बड़ी जीत हासिल की है और फिल्म किल ने भी कई ट्रॉफी अपने नाम कीं।
- बेस्ट फिल्म: लापता लेड़ीज
- मुख्य भूमिका में बेस्ट परफॉर्मेंस (पुरुष)- कार्तिक आर्यन (भूल भुलैया 3)
- मुख्य भूमिका में बेस्ट परफॉर्मेंस (महिला)- नितांशी गोयल (लापता लेड़ीज)
- बेस्ट डायरेक्शन - किरण राव (लापता लेडीज)
- नेगटिव भूमिका में बेस्ट परफॉर्मेंस- राघव जुयाल (किल)
- सपोर्टिंग रोल में बेस्ट परफॉर्मेंस (महिला) - जानकी बोदीवाला (शैतान)
- सपोर्टिंग रोल में बेस्ट परफॉर्मेंस (पुरुष) - रवि किशन (लापता लेडीज)
- लोकप्रिय श्रेणी में बेस्ट कहानी (मूल) - बिप्लब गोस्वामी (लापता लेडीज)
- बेस्ट कहानी (रूपांतरित) - श्रीराम राघवन, अरिजीत विश्वास, पूजा लाधा सुरती, और अनुकृति पांडे (मेरी क्रिसमस)
- बेस्ट डायरेक्शन डेब्यू - कुणाल खेमू (मडगांव एक्सप्रेस)
- बेस्ट डेब्यू (पुरुष) - लक्ष्य लालवानी (किल)
- बेस्ट डेब्यू (महिला) - प्रतिभा रांता (लापता लेडीज)
- बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर - राम संपत (लापता लेडीज)
- बेस्ट गीत - प्रशांत पांडे (लापता लेडीज से सजनी)
- बेस्ट सिंगर (पुरुष) - जुबिन नौटियाल (अनुच्छेद 370 से दुआ)
- बेस्ट सिंगर (महिला) - श्रेया घोषाल (भूल भुलैया 3 से अमी जे तोमर 3.0)
- बेस्ट साउंड डिज़ाइन - सुबाष साहू, बोलोय कुमार डोलोई, राहुल करपे (किल)
- बेस्ट स्क्रीनप्ले - स्नेहा देसाई (लापता लेडीज)
- बेस्ट डायलॉग - अर्जुन धवन, आदित्य धर, आदित्य सुहास जंभाले, मोनाल ठाकर (अनुच्छेद 370)
- बेस्ट एडिटिंग - जबीन मर्चेंट (लापता लेडीज)
- बेस्ट सिनेमैटोग्राफी - रफ़ी महमूद (किल)
- बेस्ट कॉरियोग्राफर- बॉस्को-सीज़र (बैड न्यूज़ से तौबा तौबा)
- Best Special Effects - रेड चिलीज़ वीएफएक्स (भूल भुलैया 3)
- भारतीय सिनेमा में उत्कृष्ट उपलब्धि - राकेश रोशन