भारत-नेपाल सीमा पर निर्माणाधीन पुल में काम कर रहा मजदूर लधिया नदी में बहा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 26, 2025

उत्तराखंड के चंपावत जिले में भारत-नेपाल सीमा पर निर्माणाधीन पुल में काम कर रहा एक मजदूर रविवार को उफनती लधिया नदी में बह गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि इनमें से एक पश्चिम बंगाल के कोलकाता का रहने वाला रॉकी मंडल (18) तो नदी में दो सौ मीटर बहने के बाद सुरक्षित किनारे आ गया लेकिन दूसरे मजदूर आमिर चांद (55) का अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है। चांद पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद का रहने वाला है।

चंपावत के ठुलीगाढ़ क्षेत्र के थाना प्रभारी राकेश कठायत के नेतृत्व में पुलिस और सशस्त्र सीमा बल की टीम गोताखोरों के साथ तलाशी में देर शाम तक जुटी रही। उन्होंने बताया कि सोमवार को फिर तलाशी अभियान शुरू किया जाएगा।

प्रमुख खबरें

Hebrew University की Research में बड़ा खुलासा: Israel के फूड-एड सिस्टम में भारी असमानता और खामियां

America के बाद Colombia का बड़ा फैसला, Golan Heights पर Israel की संप्रभुता को दी आधिकारिक मान्यता

सीरिया के तानाशाह रहे बशर अल-असद को मौत की सजा, लाखों लोगों की मौत के जिम्मेदार पाए गए

PoJK में Big Announcement की तैयारी: 13 अगस्त को JKJAAC करेगा बड़ा खुलासा, Aqeel का दावा