Labour Day 2026 । वेतन से आगे अब Mental Health और Women's Rights पर फोकस

By एकता | Apr 30, 2026

हर साल की तरह इस बार भी 1 मई को 'अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस' मनाया जाएगा, लेकिन 2026 का यह दिन हर साल से कुछ अलग होने वाला है। आज जब पूरे भारत में मजदूर अपने बेहतर वेतन और अधिकारों के लिए सड़कों पर उतरकर आवाज उठा रहे हैं, तो यह दिन सिर्फ एक रस्म नहीं बल्कि एक बड़ी जरूरत बन गया है। इस साल का मुख्य मकसद केवल जश्न मनाना नहीं, बल्कि एक ऐसा माहौल तैयार करना है जहां मजदूर को न केवल सही दाम मिले, बल्कि उसे मानसिक शांति और सुरक्षा का अहसास भी हो।

इतिहास के पन्नों से आज तक का सफर

मजदूरों के इस हक की लड़ाई 1886 में शिकागो की गलियों से शुरू हुई थी, जहां '8 घंटे काम, 8 घंटे आराम और 8 घंटे खुद के लिए' नारा गूंजा था। भारत में इसकी चिंगारी 1923 में चेन्नई के समुद्र तट से सुलगी थी। आज 2026 में भी, चाहे वह बैंक की छुट्टी हो या बड़ी रैलियां, 1 मई हमें याद दिलाता है कि दुनिया की हर ऊंची इमारत और हर बड़ी कामयाबी के पीछे किसी न किसी मेहनतकश का पसीना शामिल है।

प्रमुख खबरें

Tech Tips: अब WhatsApp स्टोरी से ढूंढें किसी का Instagram प्रोफाइल, जानें आसान तरीका

पिता की मौत के बाद एक्शन में Mojtaba, बोले- Hormuz का नया प्रबंधन दुश्मन की मनमानी खत्म करेगा

Hair Care: डेली ट्रैवल करने से बाल हो रहे हैं खराब, तो आजमाएं ये आसान हेयरकेयर टिप्स

नतीजों से पहले Mamata Banerjee का Action Mode, EVM Strongroom की खुद करूंगी पहरेदारी, BJP को चेतावनी