मजदूर दिवस पर बोले अखिलेश यादव, बस राज्यों में फंसे श्रमिक अपने घर पहुंच जाएं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 01, 2020

लखनऊ। समाजवादी पार्टी सुप्रीमो अखिलेश यादव ने श्रमिक दिवस पर कहा कि इस साल इस अवसर पर किसी तरह की शुभकामना या बधाई नहीं दी जा सकती है लेकिन यह कामना की जा सकती है कि विभिन्न राज्यों में फंसे श्रमिक अपने घर पहुंच जाएं। यादव ने शुक्रवार को एक ट्वीट में कहा कि इस साल कोरोनाकाल में एक अलग तरह का ‘श्रमिक दिवस’ है। 

उन्होंने कहा कि देश के कई राज्यों में मज़दूर घरों से दूर बिना काम और पैसे के परेशान हैं, इस वजह से इस साल, इस दिन किसी शुभकामना या बधाई देने का अवसर नहीं है परंतु श्रमिक अपनों के पास घर सुरक्षित पहुंच पाएं, ये कामना तो हम कर ही सकते हैं। 

प्रमुख खबरें

6 दशकों तक दुश्मनों को डराने वाला MiG 21, रिटायर होकर भी शांत नहीं हुआ आसमान का सिकंदर, जानिए अब कहाँ और क्या कर रहे हैं IAF जेट

Asian Games में भारत Canoeing में खाली हाथ, पदक स्पर्धाएं हटने और फाइनल में हार से झटका

Thane में घर के नीचे खजाना निकालने के नाम पर महिला से 5.6 लाख रुपये की ठगी

Pitru Paksha में नए कपड़े और सामान की खरीदारी अशुभ क्यों, धार्मिक परंपरा और मान्यताओं के नियम