श्रम मंत्रालय ने गिग, मंच श्रमिकों से औपचारिक मान्यता के लिए ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकरण करने को कहा

By Prabhasakshi News Desk | Mar 09, 2025

नयी दिल्ली । श्रम और रोजगार मंत्रालय ने कहा कि उसने गिग और मंच श्रमिकों से ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकरण करने का आग्रह किया है। मंत्रालय ने कहा कि ऐसा करने से उन्हें औपचारिक मान्यता मिलेगी और वे आयुष्मान भारत योजना के लाभों को पा सकेंगे। श्रम मंत्री ने एक बयान में कहा कि गिग और मंच अर्थव्यवस्था का विस्तार हो रहा है। इसके तहत किराये की टैक्सी सेवा, सामान की आपूर्ति, लॉजिस्टिक और पेशेवर सेवाओं जैसे क्षेत्रों में नई नौकरियां दी जा रही हैं। नीति आयोग का अनुमान है कि भारत में गिग अर्थव्यवस्था 2024-25 में एक करोड़ से अधिक श्रमिकों को रोजगार देगी। इसके बाद 2029-30 तक यह आंकड़ा 2.35 करोड़ तक पहुंच जाएगा।

प्रमुख खबरें

संवैधानिक संस्थाओं पर टिप्पणी: Mamata Banerjee के खिलाफ शिकायत दर्ज, बढ़ीं मुश्किलें

आखिर कैसे रूकेंगे मालवीय नगर होटल अग्निकांड जैसे हादसे, जिम्मेदार कौन?

क्या K Annamalai BJP से देंगे इस्तीफा, कल Chennai में होगा बड़ा सियासी ऐलान?

Rohit Sharma का Afghanistan ODI सीरीज में खेलना संदिग्ध, चोट के चलते बाहर होने का खतरा!