चीन के साथ LAC विवाद ने भारत को दूसरों के साथ सहयोगात्मक प्रयास की जरूरत का कराया एहसास

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 10, 2021

वाशिंगटन। पेंटागन के एक शीर्ष कमांडर ने मंगलवार को सांसदों से कहा कि चीन के साथ वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर हाल की गतिविधियों ने भारत को यह एहसास दिलाया है कि उनकी अपनी रक्षा संबंधी जरूरतों को पूरा करने के लिए दूसरों के साथ सहयोगात्मक प्रयास के क्या मायने हो सकते हैं। ‘यूएस इंडो-पैसिफिक’ कमान के कमांडर एडमिरल फिल डेविडसन ने ‘सीनेट फॉरेन रिलेशन कमेटी’ के सदस्यों से कहा, ‘‘ आप जानते हैं कि भारत ने लंबे समय से रणनीतिक स्वायत्तता का रुख अपनाया हुआ था, गुटनिरपेक्षता का रुख लेकिन मुझे लगता है कि चीन के साथ वास्तविक नियंत्रण रेखा पर हाल की गतिविधियों ने उसे एहसास करा दिया है कि उनकी अपनी रक्षा संबंधी जरूरतों को पूरा करने के लिए दूसरों के साथ सहयोगात्मक प्रयास के क्या मायने हो सकते हैं।’’

प्रमुख खबरें

Abhijeet Dipke का सरकारों से सवाल: राजनीतिक पार्टियों पर क्यों नहीं आंसू गैस, छात्रों पर जुल्म क्यों?

सिर के बदले सिर! कौन है जनरल रेजाई, जिसे मोजतबा ने बनाया ईरान का सिक्योरिटी बॉस

Sawan 2026: अमंगल हारी, करुणामयी शिवशक्ति का पावन पर्व है सावन शिवरात्रि

Embassy Developments का Q1 Net Loss बढ़कर 234.40 करोड़ रुपये हुआ, आय भी घटी