प्रतिस्पर्धी मैचों में नहीं खेलने से असर पड़ता है, लेकिन आपको हल निकालना होता है: केएल राहुल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 25, 2021

पुणे। केएल राहुल तीन महीने तक प्रतिस्पर्धी मैच नहीं खेल पाने के कारण कुंद पड़ गये थे लेकिन दायें हाथ के इस बल्लेबाज को अपनी तैयारियों पर पूरा भरोसा था जिसके कारण वह इंग्लैंड के खिलाफ यहां पहले वनडे के दौरान फार्म में वापसी करने में सफल रहे। राहुल टी20 श्रृंखला में रन बनाने के लिये जूझते रहे लेकिन पहले वनडे में उन्होंने अर्धशतक बनाने के अलावा अच्छी विकेटकीपिंग भी की। राहुल ने दूसरे वनडे की पूर्व संध्या पर पत्रकारों से कहा, ‘‘एक बल्लेबाज होने के नाते मुझे लगता है कि मैच खेलने से मैं अच्छी लय में रहता हूं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं क्रीज पर जितना अधिक समय बिताना चाहता था उतना समय मुझे नहीं मिला। मेरे कहने का मतलब यह नहीं है कि यह बात मेरे दिमाग में थी। आप चाहे अभ्यास करो या नेट सत्र में समय बिताओ आपको अच्छी तरह से तैयार रहने का रास्ता खोजना पड़ता है।’’ राहुल ने कहा, ‘‘इस लिहाज से मैंने अपनी तरफ से सर्वश्रेष्ठ तैयारी की लेकिन मैच खेलते हुए जो समय बिताया जाता है उसका कोई सानी नहीं। ’’

प्रमुख खबरें

स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली कोर्ट से जमानत, CJP प्रोटेस्ट में मारपीट का है आरोप

घुसपैठिये चाहे पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी...Amit Shah की नीति एकदम स्पष्ट है...देखिये J&K में 150 बांग्लादेशी घुसपैठियों के साथ क्या हुआ?

ECI मार्च पर विपक्ष पर बरसे Shivraj Singh Chouhan, कहा- चुनाव सुधारों का विरोध बंद करे

Turkey में COP31 से पहले Fiji पहुंचे Bhupender Yadav, Climate Agenda पर रखेंगे भारत का रुख