Ladakh बना देश का पहला 100 प्रतिशत जैविक केंद्र शासित प्रदेश, LG ने की घोषणा

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 25, 2026

लद्दाख के उपराज्यपाल वी. के. सक्सेना ने रविवार को लद्दाख को ‘‘भारत का पहला 100 प्रतिशत जैविक केंद्र शासित प्रदेश’’ घोषित किया। प्रशासन ने कुछ महीने पहले ही कृषि कार्यों में रासायनिक और कृत्रिम उर्वरकों की बिक्री, वितरण और उपयोग पर प्रतिबंध लगा दिया था। उपराज्यपाल ने कहा, ‘‘यह लद्दाख और पूरे देश के लिए बहुत गर्व का क्षण है।

हमें पारंपरिक ज्ञान को वैज्ञानिक सहयोग के साथ जोड़ना होगा, जैविक उत्पादों की मूल्य श्रृंखला को मजबूत करना होगा और अपने प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा करनी होगी।’’ लोक भवन के एक प्रवक्ता ने बताया कि इस जैविक बदलाव से लद्दाख के किसानों के लिए नए अवसर पैदा होने की उम्मीद है।

प्रमुख खबरें

Krishna Nagar के स्कूल में छात्रा की जलकर मौत, Delhi Police ने खंगाले CCTV फुटेज

Ayushman Card के लिए कौन है पात्र है? किन लोगों को नहीं मिलेगा लाभ

केरलम के पूर्व राज्यपाल ने KPSC Chairman को हटाने की राष्ट्रपति से की सिफारिश

पटना में Mallikarjun Kharge के भाषण के दौरान हंगामा, ‘मोदी का बाप भी जाएगा’ बयान पर मचा बवाल