Ladakh चुनाव संपन्न होने के बाद MHA और स्थानीय प्रतिनिधियों की वार्ता होगी शुरू

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Nov 10, 2026

लद्दाख के मुख्य सचिव आशीष कुंद्रा ने मंगलवार को कहा कि लद्दाख के प्रतिनिधि संगठनों और केंद्रीय गृह मंत्रालय के बीच बातचीत का अगला दौर चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद होने की उम्मीद है। यह बैठक पहले 22 अक्टूबर को होनी थी। लद्दाख में पंचायत और नगर निकाय चुनाव 11 नवंबर को होने हैं, जबकि लद्दाख स्वायत्त पहाड़ी विकास परिषदों (एलएएचडीसी) के आठ चुनाव चार दिसंबर को होंगे।

कुंद्रा ने बताया कि लद्दाख के प्रतिनिधि संगठनों लेह एपेक्स बॉडी (एलएबी) और कारगिल डेमोक्रेटिक अलायंस (केडीए) तथा केंद्रीय गृह मंत्रालय के बीच बातचीत के अगले दौर का प्रस्ताव मंजूरी के लिए राज्य निर्वाचन आयोग को भेजा गया है। कुंद्रा ने कहा कि ऐसा इसलिए किया गया है, क्योंकि फिलहाल आदर्श आचार संहिता लागू है। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग की मंजूरी मिलने के बाद बातचीत आगे बढ़ाई जा सकती है।

मुख्य सचिव ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा, “जब तक हमें आयोग से मंजूरी नहीं मिल जाती, हम इस मामले को आगे नहीं बढ़ा सकते। इसके बाद ही आगे के कदम उठाए जा सकते हैं।” जब उनसे पूछा गया कि क्या चुनाव के बाद बातचीत होगी, तो कुंद्रा ने जवाब दिया, “हां, बिल्कुल। बातचीत चुनाव के बाद होगी।”

प्रमुख खबरें

NFL दिग्गज Tom Brady का Las Vegas Raiders में निवेश बढ़कर हुआ 515 Million Dollar

CCI ने Yatharth Hospital में Advent International के 3150 करोड़ के निवेश को दी हरी झंडी

Gurpatwant Singh Pannun के मुकदमे में Ajit Doval पर लगे आरोप मनगढ़ंत, भारत ने नकारा

Lords Ashes Test में Usman Khawaja पर हुआ नस्लीय दुर्व्यवहार, MCC सदस्यों पर आरोप