साल 2020 में सीमा गतिरोध, संवैधानिक सुरक्षा की मांग जैसी वजहों से चर्चा में रहा लद्दाख

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 02, 2021

लेह। केन्द शासित क्षेत्र का दर्जा मिलने के बाद लद्दाख भारत और चीन के बीच सात माह तक चले गतिरोध तथा क्षेत्र की पहचान और बेजोड़ संस्कृति को बचाए रखने के लिए संवैधानिक सुरक्षा की मांग आदि के कारण पूरे वर्ष चर्चा में रहा। लद्दाख स्वायत्त पहाड़ी विकास परिषद (एलएएचडीसी) के चुनाव के साथ ही संवैधानिक सुरक्षा की मांग ने तेजी पकड़ी। उप राज्यपाल आर के माथुर ने लोगों को लगातार संस्कृति,जमीन,पर्यावरण और नौकरियों का आश्वासन दिया। माथुर ने यहां ‘लद्दाख विज़न’ पर चर्चा के लिए एक बैठक को संबोधित करते हुए कहा था, ‘‘विज़न 2050 लद्दाख की वास्तविकता को दिखाने वाला और लोगों के कल्याण के बीच तालमेल दर्शाने वाला होना चाहिए। विज़न2050 लद्दाख केन्द्रित और इसकी बेमिसाल संस्कृति और पहचान के बीच तालमेल वाला होना चाहिए।’’ 

अमेरिका खुफिया रिपोर्ट में कहा गया था कि चीन के 35 सैनिक मारे गए हैं। इन घटनाओं के बाद से भारत और चीन के बीच गतिरोध समाप्त करने के लिए कई दौर की बातचीत हो चुकी है लेकिन अभी तक कोई ठोस हल नहीं निकला है। एलएएचडीसी-लेह चुनाव पर उस वक्त संशय के बादल मंडराने लगे थे जब विभिन्न राजनीतिक, धर्मिक और सामाजिक संगठनों ने अपनी मांगे मनवाने के लिए ‘पीपुल्स मूवमेंट फॉर सिक्थ शिड्यूल फॉर लद्दाख’ (पीएमएसएसएल) के तले मिल कर चुनाव के बहिष्कार की घोषणा की। हालांकि केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के हस्तक्षेप के बाद बहिष्कार के आह्वान को वापस लिया गया और अक्टूबर माह में सफलतापूर्व चुनाव कराए गए। 

इसे भी पढ़ें: वायुसेना प्रमुख की चेतावनी, कहा- भारत के साथ टकराना चीन के लिए अच्छा नहीं 

चुनाव में भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिला और पार्टी ने 26 में से 15 सीटों पर जीत दर्ज की। कांग्रेस नौ सीटों के साथ दूसरे नंबर पर रही। स्मार्टसिटी मिशन के तहत करगिल और लेह दोनों जिलों को स्मार्ट सिटी सहयोग के लिए चुना गया है। अधिकारियों ने कहा कि अगले वर्ष यहां विकास कार्यों की बाढ़ सी आने की उम्मीद है और बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे।

प्रमुख खबरें

PM Modi ने किशोरियों के स्वास्थ्य पर जोर दिया, आंगनवाड़ी केंद्रों में जनभागीदारी बढ़ाने का आह्वान

ट्रेनें रोकने से देश का युवा नहीं थमेगा, Chirag Paswan ने विपक्ष के प्रदर्शन पर साधा निशाना

Team India कोच Gautam Gambhir के बार-बार बदलाव पर Shane Watson ने उठाए सवाल

Makhana Export को रफ्तार देगा Bihar, 2030-31 तक 30 हजार टन का लक्ष्य तय