नोएडा और ग्रेटर नोएडा से लगातार बरामद किए जा रहे हैं लाखों रुपये, 10 दिन में ही मिले इतने करोड़

By टीम प्रभासाक्षी | Jan 31, 2022

यूपी विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान 10 फरवरी को होना है। ऐसे में चुनाव प्रचार चरम पर है। चुनाव के प्रचार में नेता जोर-शोर से जुटे हुए हैं। इसी को देखते हुए जगह-जगह वाहनों की चेकिंग भी चल रही है। चेकिंग के दौरान बड़ी मात्रा में अवैध नगदी और शराब की बरामदगी की जा रही है। यूपी में अभी तक सबसे बड़ी संख्या में नोट नोएडा से बरामद किए गए थे। लेकिन इसके बाद भी यह सिलसिला नोएडा और ग्रेटर नोएडा में रुका नहीं। बीते शनिवार को एक बार फिर से लगभग 24 लाख रुपये बरामद किए गए हैं। चेकिंग के दौरान 50 से 100 पेटी तक शराब भी बरामद की जा रही है।

शनिवार रात को ही मिले 24 लाख

शनिवार की रात नोएडा और ग्रेटर नोएडा पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक स्विफ्ट कार को जब रोका गया तो उसमें 20 लाख की नकदी मिली। इस नगदी के संबंध में भी कार सवार जब कोई कागज नहीं दिखा सका इस रकम सीज कर दिया गया। शनिवार रात ही स्कॉर्पियो से 3 लाख और एक अन्य से 88 हज़ार रुपए की रकम बरामद की गई है। इससे पहले 28 जनवरी को पुलिस ने चेकिंग के दौरान बिसरख में एक मर्सिडीज कार से 2.5 रुपए बरामद किए थे। जनवरी को भी नोएडा सेक्टर 58 में पुलिस ने एक पोर्श कार से 21 लाख रुपए से ज्यादा की रकम बरामद की थी।

शराब भी की जा रही है बरामद

वहीं पुलिस ने बड़ी मात्रा में चेकिंग के दौरान शराब भी बरामद की है। 30 जनवरी को ही बिसरख में पुलिस ने 2 वाहनों से 110 पेटी हरियाणा मार्का शराब बरामद की है। 4 दिन पहले ही सदरपुर मोड़ पर चेकिंग के दौरान 70 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की गई थी। जानकारों की मानें तो आचार संहिता लगने के बाद अभी तक लाखों रुपये की शराब को बरामद किया गया है जो चुनाव में खपाने के लिए ले जाई जा रही थी। 

नोएडा में फॉर्च्यूनर कार से मिले थे 99 लाख

19 जनवरी को नोएडा में पुलिस चेकिंग के दौरान 99 लाख रुपये से ज्यादा की रकम बरामद की गई थी। यह रकम एक कार से लाई जा रही थी। चेकिंग के दौरान कार में जो लोग मौजूद थे उन्होंने पुलिस को यह रकम दिल्ली के कारोबारी की बताई थी। आपको यह भी बता दें कि वह कपड़ा कारोबारी इस रकम को अपना मानने से इंकार कर रहा है। वहीं नोएडा में यह रकम जिस हार्डवेयर कारोबारी के पास पहुंचाने का दावा किया जा रहा था उसने भी इस रकम से अपने संबंधों को लेकर इनकार किया है। आपको बता दें चुनावों के दौरान इस बरामदगी को एक बड़ा आंकड़ा माना जा रहा था।

इतना ही नहीं जिस फॉर्च्यूनर कार में यह रकम ले जाई जा रही थी वह एक महिला के नाम पर दर्ज थी। लेकिन महिला से संपर्क किया गया तो उसने भी कार अपनी होने से इंकार कर दिया था। नोएडा पुलिस ने बेनामी संपत्ति अधिनियम के तहत कार्यवाई करते हुए रकम और कार को थाने में जमा करा दिया था।आपको बता दें 19 जनवरी से लेकर अब तक नोएडा और ग्रेटर नोएडा पुलिस ने खुद और इनकम टैक्स की टीम के साथ मिलकर अब तक करीब 1.70 करोड़ रुपये की रकम बरामद कर चुकी है।

प्रमुख खबरें

Russian Army में शामिल Surat के रमणीक सखवाला 4 महीने से लापता, परिवार परेशान

Cabinet ने Fast Track Special Courts योजना 5 साल बढ़ाई, PM Modi बोले- त्वरित न्याय मिलेगा

UP में अब कालीन नहीं बिछाएगा ‘अब्दुल’, नेता बनेगा: AIMIM प्रमुख Asaduddin Owaisi

ओडिशा के Koraput में दिखा Royal Bengal Tiger, वन विभाग ने ग्रामीणों को किया अलर्ट