By अंकित सिंह | Mar 14, 2025
लक्ष्य सेन की ऑल इंग्लैंड ओपन बैडमिंटन 2025 का खिताब जीतने की उम्मीदें शुक्रवार, 14 मार्च को खत्म हो गईं। 2022 के फाइनलिस्ट को बर्मिंघम में चीन के उच्च रैंकिंग वाले ली शि फेंग के खिलाफ क्वार्टर फाइनल में सीधे गेमों में 10-21, 16-21 से हार का सामना करना पड़ा। लक्ष्य को बुधवार को गत चैंपियन जोनाथन क्रिस्टी पर अपनी जीत में दिखाई गई लय हासिल करने में संघर्ष करना पड़ा, एकतरफा मुकाबले में वह हार गए जो सिर्फ 35 मिनट तक चला।
एक समय सेन 2 . 5 से पीछे थे लेकिन 37 शॉट की रेली के बाद 10 . 8 स्कोर कर लिया। ब्रेक तक उनके पास तीन अंक की बढत थी और 44 शॉट की रेली के बाद स्कोर 14 . 14 हो गया। फ्रें ने इसके बाद आक्रामक खेल दिखाते हुए स्कोर 17 . 15 कर लिया। सेन को ऊंगली में चोट भी लगी जिससे खून निकल गया और उन्हें चिकित्सा सहायता लेनी पड़ी। फेंग का सामना अब शीर्ष वरीयता प्राप्त शि यू कि या लो कीन यू से होगा। महिला युगल वर्ग में त्रिसा जॉली और गायत्री गोपीचंद क्वार्टर फाइनल में पहुंच गईं हैं।