लाल सिंह चड्ढा भारतीय सेना और सिखों का किया अपमान, क्रिकेटर मोंटी पनेसर ने की बैन करने की मांग

By रेनू तिवारी | Aug 12, 2022

आमिर खान की लाल सिंह चड्ढा विभिन्न विवादों के केंद्र में है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष कर रही है और महज 11.50 करोड़ रुपये की कमाई करने में सफल रही है। रिलीज से पहले ही फिल्म को सोशल मीडिया पर बहिष्कार का सामना करना पड़ा था। सोशल मीडिया पर लगातार कई हफ्तों से लाल सिंह चड्ढा के बायकॉट का ट्रेंड चल रहा था। अब रिलीज के एक दिन बाद यह फिल्म एक और विवाद के घेरे में है। इंग्लैंड के क्रिकेटर मोंटी पनेसर ने ट्विटर पर लिखा कि आमिर खान अभिनीत यह फिल्म सिखों और भारतीय सेना के प्रति अपमानजनक है।

क्रिकेटर मोंटी पनेसर ने ट्विटर पर लिखा कि लाल सिंह चड्ढा एक अपमान है। उनके ट्वीट में लिखा था, फॉरेस्ट गंप अमेरिकी सेना में फिट बैठता है क्योंकि अमेरिका वियतनाम युद्ध के लिए आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए कम आईक्यू पुरुषों की भर्ती कर रहा था। यह फिल्म भारत सशस्त्र बलों, भारतीय सेना और सिखों के लिए पूरी तरह से अपमान है!! अपमानजनक। अपमानजनक। #BoycottLalSinghChadda। उन्होंने यह भी लिखा, "आमिर लाल सिंह चड्ढा में एक मूर्ख की भूमिका निभाते हैं। फॉरेस्ट गंप भी एक मूर्ख था!! अपमानजनक। अपमानजनक। #BoycottLalSinghChadda #BoycottLaalsingh

इसे भी पढ़ें: इलेक्ट्रॉनिक्स मार्ट' स्टोर के उद्घाटन में शामिल हुए प्रसिद्ध अभिनेता हर्षवर्द्धन राणे

लाल सिंह चड्ढा ने 15-20% ऑक्यूपेंसी दर्ज की, जो आमिर खान की फिल्म के लिए एक चिंताजनक आंकड़ा है। बॉक्स ऑफिस इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक ओपनिंग डे के आंकड़े 11.50 करोड़ हैं। हालांकि, फिल्म रक्षा बंधन से थोड़ा बेहतर प्रदर्शन करने में सफल रही, जिसने 8 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।

लाल सिंह चड्ढा टॉम हैंक्स की प्रतिष्ठित हॉलीवुड फिल्म, फॉरेस्ट गंप का भारतीय रूपांतरण है। करीना और आमिर के अलावा, एलएससी में नागा चैतन्य, मोना सिंह और हैरी परमार हैं। अद्वैत चंदन के निर्देशन में बनी यह फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अक्षय कुमार की रक्षा बंधन से टकरा गई थी।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर