सावन में समर्थकों को मटन खिलाकर चर्चा में ललन सिंह, तेजस्वी ने ऐसे कसा तंज

By अंकित सिंह | Jul 17, 2025

जदयू के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह सावन के महीने में मटन भोज का आयोजन कर विपक्ष के निशाने पर आ गए हैं। इस पर राजद-कांग्रेस ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है और सनातन धर्म का हवाला देकर केंद्र और बिहार सरकार पर निशाना साधा है। आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि बीजेपी अब कहेगी कि यह 'पुण्य' है कि ललन सिंह उनके लोगों और कार्यकर्ताओं को मटन खिला रहे हैं, क्योंकि वह उनके सहयोगी और केंद्रीय मंत्री हैं। वे अब कुछ नहीं कहेंगे। जब पीएम कल यहां आएंगे, तो मुझे उम्मीद है कि वह ललन सिंह पर बोलेंगे, कि वह सावन में मटन खिला रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: आतंकवादी पहलगाम कैसे पहुँचे? ओवैसी बोले- बिहार में बांग्लादेशियों और रोहिंग्याओं के बारे में पता है तो...

भोज की घोषणा करते हुए, ललन सिंह ने बताया कि खाना तैयार है और इसे एक बेहतरीन भोजन बताया। ललन सिंह के हवाले से बताया, "सावन के लिए भी व्यवस्था है - सावन का खाना तो है ही, साथ ही जो लोग सावन नहीं मनाते उनके लिए भी व्यवस्था है।" बिहार में मटन पर राजनीति कोई नई बात नहीं है। पिछले साल सावन के महीने में राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को मटन बनाकर खिलाया था, जिस पर खूब विवाद हुआ था। इसके अलावा, लोकसभा चुनाव के दौरान भी राजद नेता तेजस्वी यादव का नवरात्रि में मछली खाते हुए एक वीडियो वायरल हुआ था। हालाँकि, उस समय एनडीए नेताओं ने इसे सनातन विरोधी कृत्य बताते हुए इस पर हमला बोला था।

प्रमुख खबरें

Election Commission के खिलाफ धरने पर बैठे Rahul Gandhi हिरासत के बाद रिहा

इलाहाबाद High Court ने 2 साल से लापता महिला की तलाश का जिम्मा CBI को सौंपा

Maharashtra Drought: 32 जिलों का मुआयना करने इसी हफ्ते पहुंचेगी केंद्रीय टीम, फडणवीस ने दी जानकारी

सहारनपुर की आयशा मस्जिद में अजान पर रोक न लगाए प्रशासन, Allahabad High Court का निर्देश