BJP से मिलन के बाद ललन सिंह का राहुल गांधी पर बड़ा वार, बोले- आप पप्पू हैं, पप्पू ही रहेंगे और देश का मनोरंजन करते रहेंगे

By अंकित सिंह | Jan 31, 2024

जनता दल (यूनाइटेड) के नेता और लोकसभा सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ​​​​ललन सिंह ने बुधवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला, जिनकी 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' बिहार से गुजरी। सिंह ने गांधी पर बिहार में हुई जाति आधारित जनगणना पर झूठ बोलने का आरोप लगाते हुए उन्हें 'पप्पू' कहा। गांधी पर यह हमला जद (यू) प्रमुख और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा महागठबंधन को छोड़ने और भाजपा के नेतृत्व वाले राजग में शामिल होने के तीन दिन बाद आया है, जिससे महत्वपूर्ण लोकसभा चुनावों से पहले नवगठित इंडिया गुट को झटका लगा है।

अपना हमला जारी रखते हुए ललन सिंह ने कहा कि देश की राजनीति में कुछ पाने के लिए असत्य कथन का सहारा मत लीजिए। यही कारण है कि आपकी कांग्रेस पार्टी दिनों-दिन सिकुड़ती जा रही है।अगर असत्य का सहारा लीजिएगा तो प्रधानमंत्री बनने का आपका सपना कभी पूरा नहीं हो पाएगा। उसके साथ ही उन्होंने कहा कि एक बात और, आप ‘पप्पू’ हैं, ‘पप्पू’ ही रहेंगे और अपनी ‘चुटकुलेबाजी’ से देश का ‘मनोरंजन’ करते रहेंगे। 

इसे भी पढ़ें: बंगाल में राहुल गांधी के काफिले पर हमला! गाड़ी का टूटा शीशा, अधीर रंजन बोले- पुलिस नहीं दे रही ध्यान

इससे पहले राहुल गांधी ने जातीय जनगणना को लेकर क्रेडिट लेने की कोशिश की थी। इसी पर नीतीश कुमार ने राहुल गांधी पर पलटवार किया। नीतीश ने कहा कि क्या वह भूल गये कि जातीय जनगणना कब हुई थी? मैंने इसे 9 पार्टियों की मौजूदगी में आयोजित किया।' उन्होंने कहा कि 2019-2020 में विधानसभा से लेकर सार्वजनिक बैठकों तक हर जगह जाति जनगणना कराने की बात करूंगा... वह फर्जी क्रेडिट ले रहा है, मैं क्या कर सकता हूं? जाने भी दो।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने CJP संयोजक Abhijeet Dipke को हिरासत में लिया, CP मार्च रोका

बात गलत लगी तो माफी... राहुल गांधी से नहीं मिले CJI तो भड़के थे संजय राउत, SC से अवमानना नोटिस मिलने पर बदले सुर

गरीबों को मिले 15000 रुपये तक मासिक मदद, Suvendu Adhikari ने की मांग

Trump के आरोपों पर बोले Mohammad Akrami-Nia, Iran की Air Defense पहले से कहीं बेहतर