ललन सिंह बोले- जदयू से कौन होगा मंत्री, यह भाजपा तय करेगी? अमित शाह का भी लिया नाम

By अंकित सिंह | Aug 08, 2022

भाजपा और जदयू के बीच लगातार टकराव की खबरें हैं। इन सबके बीच जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने एक बार फिर से आरसीपी सिंह के बहाने भाजपा पर निशाना साधा है। ललन सिंह ने कहा कि जदयू से कौन मंत्री होगा, यह भाजपा तय करेगी? उन्होंने साफ तौर पर कहा कि आरसीपी सिंह अपनी मर्जी से केंद्र में मंत्री बने थे। यह बात खुद आरसीपी सिंह ने स्वीकार की है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि जब आरसीपी सिंह की भाजपा से बात बन गई थी तब उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को इसकी सूचना दी। नीतीश कुमार ने कहा कि जब तक कुछ तय हो गया है तो आप मंत्री बन जाइए। इस दौरान उन्होंने केंद्रीय मंत्री अमित शाह का भी नाम लिया। उन्होंने कहा कि आरसीपी सिंह ने खुद ही बताया था कि अमित शाह से उनको ही केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल होने को लेकर सहमति बन गई थी। 

इसे भी पढ़ें: बिहार की राजनीति के लिए अगले 24 से 48 घंटे बेहद महत्वपूर्ण, नई संभावनाओं की तलाश में जुटे नीतीश!

मंगलवार का दिन बेहद अहम

मंगलवार को बिहार की राजनीति के लिए काफी अहम दिन बताया जा रहा है। दावा किया जा रहा है कि मंगलवार को नीतीश कुमार ने विधायकों और सांसदों की बैठक बुलाई है। चर्चा तो यह भी है कि आरजेडी की भी मंगलवार को एक बड़ी बैठक हो रही है जिसमें पार्टी के विधायक शामिल होंगे। कांग्रेस भी अब इसको लेकर हरकत में आ गई है। कांग्रेस के प्रभारी भक्त चरण दास पटना पहुंचने वाले हैं। खबर के मुताबिक पटना में भक्त चरण दास पार्टी के विधायकों से चर्चा करेंगे। कुल मिलाकर देखें तो बिहार में राजनीतिक हालात बहुत तेजी से बदल रहे हैं। बीजेपी फिलहाल सभी को खामोशी से देखती नजर आ रही है। बीजेपी की तरफ से ऐसा कोई बयान भी नहीं आ रहा है जिससे लगे कि गठबंधन में वाकई कोई दरार है। 

प्रमुख खबरें

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग: Abhijeet Deepke ने दिल्ली जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया

MP Deputy CM Jagdish Devda ने OSD को पद से हटाया, शराब ठेके में रिश्वत के आरोपों पर जांच का आदेश

Kerala cabinet: बुजुर्गों की देखभाल को कानूनी गारंटी देने वाले विधेयक को मिली मंजूरी

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा