मेरी रगों में लालू का खून... तेज प्रताप ने महुआ में शुरू किया प्रचार, तेजस्वी को भी दी खुली चुनौती

By अंकित सिंह | Jul 31, 2025

बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर तेज प्रताप यादव एक्शन में हैं। उन्होंने महुआ विधानसभा सीट पर प्रचार शुरू कर दिया है। तेज प्रताप ने 'टीम तेज प्रताप' वैशाली जिले की महुआ विधानसभा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान किया था। फिलहाल महुआ से इस समय राजद के ही मुकेश रौशन विधायक हैं। तेजप्रताप यादव ने कहा कि आज से महुआ के लिए मेरा चुनाव प्रचार शुरू हो गया है। उन्होंने कहा कि किसी ढोंगी पर विश्वास मत करो जो बच्चों की तरह रोने लगे। मेरी रगों में लालू यादव का खून है। अगर मुझे वोट दोगे तो लालू यादव को जिता दोगे... मुझे वोट दोगे तो बिजली मुफ़्त मिलेगी।

इसे भी पढ़ें: तेजस्वी की बढ़ी टेंशन, मुकेश सहनी ने 60 सीटों पर ठोका दावा, उपमुख्यमंत्री पद पर भी नजर

वहीं, बिहार में इस वर्ष के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ ने जनसंपर्क कार्यक्रम की बुधवार को घोषणा की जिसमें राहुल गांधी और तेजस्वी यादव समेत ‘‘राष्ट्रीय स्तर’’ के नेता अगस्त के दूसरे सप्ताह से जनसभाएं करेंगे। आगामी चुनाव के लिए गठबंधन की समन्वय समिति के प्रमुख यादव ने एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया। राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता यादव ने कहा, ‘‘आज ‘इंडिया’ गठबंधन की समन्वय समिति की बैठक हुई। यह निर्णय लिया गया कि रक्षाबंधन के बाद, सभी घटक दलों के राष्ट्रीय स्तर के नेता पूरे राज्य में यात्राएं निकालेंगे और सभी नौ संभागों में रैलियां करेंगे।’’

प्रमुख खबरें

अधिकारियों पर CBI जांच के आदेश को Supreme Court में चुनौती देगी Punjab सरकार

British Airways के लंदन-शिकागो विमान की तकनीकी खराबी के बाद Heathrow पर आपात लैंडिंग

श्रीगंगानगर गुरुद्वारे में Rajasthan Police की कार्रवाई पर भड़के अकाल तख्त जत्थेदार, निष्पक्ष जांच की मांग

PCB से एनओसी न मिलने पर Pakistan Champions ने WCL सीजन तीन छोड़ा