लालू की बेटी Rohini Acharya का छलका दर्द, कहा- मुझे मारने के लिए चप्पल उठाई गई

By एकता | Nov 16, 2025

राष्ट्रीय जनता दल सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट के जरिए अपने परिवार और भाई तेजस्वी यादव के कुछ करीबी सहयोगियों पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं।

एक भावुक पोस्ट में उन्होंने लिखा, 'कल एक बेटी, एक बहन... को जलील किया गया, गंदी गालियां दी गयीं, मारने के लिए चप्पल उठाया गया... मुझसे मेरा मायका छुड़वाया गया.. मुझे अनाथ बना दिया गया, आप सब मेरे रास्ते कभी ना चलें, किसी घर में रोहिणी जैसी बेटी-बहन पैदा ना हो।'

इसे भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ के सुकमा में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में तीन नक्सली ढेर

किडनी दान पर भी विवाद

रोहिणी आचार्य, जिन्होंने अपने पिता लालू यादव को किडनी दान की थी, उन्होंने इस पर भी दर्द बयां किया। उन्होंने लिखा कि उन्हें गालियों के साथ यह भी कहा गया कि उन्होंने 'गंदी किडनी' लगवाई है और इसके लिए करोड़ों रुपये और टिकट लिए हैं।

उन्होंने विवाहित महिलाओं से अपील करते हुए कहा, ट'कल मुझे गालियों के साथ बोला गया कि मैं गंदी हूं और मैंने अपने पिता को अपनी गंदी किडनी लगवा दी, करोड़ों रूपए लिए, टिकट लिया तब लगवाई गंदी किडनी... सभी बहन-बेटियां अपना घर-परिवार देखें, अपने माता-पिता की परवाह किए बिना अपने बच्चे, अपना काम, अपना ससुराल देखें, सिर्फ अपने बारे में सोचें... मुझसे तो ये बड़ा गुनाह हो गया कि मैंने अपना परिवार, अपने तीनो बच्चों को नहीं देखा, किडनी देते वक्त न अपने पति, न अपने ससुराल से अनुमति ली...।'

इसे भी पढ़ें: पंजाब के गुरदासपुर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास 11 किलोग्राम हेरोइन बरामद

राजद की हार के बाद की घोषणा

बिहार विधानसभा चुनाव में राजद की हार के अगले ही दिन, रोहिणी आचार्य ने हार के लिए तेजस्वी यादव के दो करीबी सहयोगियों संजय यादव और रमीज को जिम्मेदार ठहराया था। इसी दौरान उन्होंने राजनीति छोड़ने और परिवार से नाता तोड़ने का भी ऐलान कर दिया था।

प्रमुख खबरें

Eknath Shinde ने विपक्ष पर साधा निशाना, कहा- चुनाव हारने पर ही EVM और EC पर सवाल उठाती है कांग्रेस

Thailand के गणेश भक्त पंथौन थीरखानोन की पीएम मोदी ने की तारीफ

Ramayana के पोस्टर रिलीज: राम बने Ranbir Kapoor, लंका में गुस्से में दिखे Yash

Election Commission पर सवाल उठाकर हार छिपा रही कांग्रेस, CM Bhajan Lal Sharma का आरोप