रविवार को होगी लालू-नीतीश की सोनिया गांधी से मुलाकात, RJD सुप्रीमो का अमित शाह पर निशाना

By अंकित सिंह | Sep 24, 2022

विपक्षी एकजुटता को 2024 चुनाव से पहले मजबूत करने की कोशिश की जा रही है। इसी कड़ी में बिहार के दो बड़े दिग्गज नेता लालू प्रसाद यादव और नीतीश कुमार जुटे हुए हैं। जबसे नीतीश कुमार भाजपा से अलग होकर महागठबंधन में गए हैं, तब से वह लगातार विपक्षी दलों के नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं। इसी कड़ी में दोनों नेताओं की मुलाकात सोनिया गांधी से भी होगी। जानकारी के मुताबिक 25 सितंबर यानी कि रविवार को सोनिया गांधी से लालू यादव और नीतीश कुमार की मुलाकात हो सकती है। वर्तमान में बिहार में महागठबंधन की सरकार है जिसमें कांग्रेस भी सहयोगी की भूमिका में है। इससे पहले जब नीतीश कुमार दिल्ली दौरे पर आए थे तो उनकी मुलाकात सोनिया गांधी से नहीं हो पाई थी क्योंकि वह उस समय विदेश में थीं। हालांकि उस वक्त राहुल गांधी और नीतीश कुमार की मुलाकात हुई थी।

इसे भी पढ़ें: जगदानंद सिंह को फिर मिली बिहार राजद की कमान, आखिर क्यों है लालू यादव की पहली पसंद?

वहीं भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बिहार में मौजूद हैं। पूर्णिया में एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने लालू यादव और नीतीश कुमार पर जबरदस्त तरीके से निशाना साधा था। अब पलटवार करते हुए लालू यादव ने कहा कि अमित शाह परेशान हैं। वहां (बिहार) से उनकी सरकार का सफाया हो गया। 2024 में भी ऐसा ही होने वाला है। तो, वह इधर-उधर भाग रहे है और कह रहे है "जंगल राज"। गुजरात में रहते हुए उन्होंने क्या किया? जब वे थे तब जंगल राज था। शाह ने कहा था कि कुमार और राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद की जोड़ी का 2024 के लोकसभा चुनावों में ‘सूपड़ा साफ’ हो जाएगा और एक साल बाद, भाजपा राज्य विधानसभा चुनाव में अपने दम पर बहुमत हासिल करेगी। 

प्रमुख खबरें

बस बहुत हो गया! आशुतोष राणा से लेकर बाबा रामदेव तक, Kangana Ranaut ने सक्सेस-O-मीटर पर सबको किया पस्त

Raksha Bandhan 2026 पर भाई को न बांधें ये 4 तरह की Rakhi, जानें Shubh Muhurat और Vastu के जरूरी नियम

Career Tips: कोडिंग की जरूरत नहीं, Prompt Engineering में महारत हासिल कर पाएं High Salary Job

Shehbaz Sharif सरकार की बढ़ेगी मुश्किल? Imran Khan को अस्पताल न भेजने पर PTI ने फिर खटखटाया SC का दरवाजा