तबीयत खराब होने के बाद लालू प्रसाद यादव फिर दिल्ली एम्स में किए गए भर्ती

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 23, 2022

नयी दिल्ली। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता लालू प्रसाद को तड़के करीब तीन बजे यहां अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) से छुट्टी दिये जाने के बाद बुधवार को दोपहर में फिर से अस्पताल लाया गया और एक सामान्य वार्ड में भर्ती किया गया। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। प्रसाद (73) को रात भर निगरानी में रखने के बाद एम्स से छुट्टी दे दी गई थी। झारखंड की राजधानी रांची स्थित राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (रिम्स) में उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद, वहां के एक मेडिकल बोर्ड ने उन्हें एम्स ले जाने का सुझाव दिया था। इसके बाद प्रसाद को मंगलवार रात करीब नौ बजे एम्स, दिल्ली में भर्ती किया गया था।

प्रमुख खबरें

Ram Mandir Donation Scam: केजरीवाल ने शुरू किया Signature Campaign, मांगा हिसाब

Parliament में फिर सियासी संग्राम की तैयारी, Monsoon Session से पहले Government ने बुलाई अहम बैठक

Delhi EWS Admission: इंतजार खत्म! Second Draw का Result जारी, PDF में ऐसे चेक करें अपने बच्चे का नाम

गौमूत्र पिलाया... बहू के चौकाने वाले खुलासों के बाद ShivSena UBT के Vinayak Raut की बढ़ी मुश्किलें