PM मोदी से लेकर राहुल तक सभी ने पूछा लालू का हालचाल, CM नीतीश ने की मुलाकात, तेजस्वी बोले- पिता की हालत स्थिर

By अनुराग गुप्ता | Jul 06, 2022

नयी दिल्ली। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद यादव लगातार स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे हैं। ऐसे में उन्हें इलाज के लिए दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया जाएगा, जहां पर उनका पहले भी इलाज हुआ है। इसी बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना के पारस अस्पताल में लालू प्रसाद यादव से मुलाकात की। जिसकी तस्वीर सामने आई।

उन्होंने बताया कि कल प्रधानमंत्री जी का फोन आया था। जब से लालू जी एडमिट हुए हैं तब से लगातार मुख्यमंत्री जी भी जानकारी ले रहे हैं। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी जी से भी हमारी बात हुई है। सब यही दुआ कर रहे हैं कि जल्द से जल्द लालू जी ठीक हो जाए।

PM मोदी ने किया था फोन

आपको बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी ने मंगलवार को लालू प्रसाद यादव के स्वास्थ्य के बारे में फोन से जानकारी ली। राजद प्रवक्ता ने बताया था कि प्रधानमंत्री ने मंगलवार को तेजस्वी यादव से बात की और राजद सुप्रीमो के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। प्रधानमंत्री ने राजद प्रमुख के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। 

इसे भी पढ़ें: आचार संहिता उल्लंघन मामले में लालू यादव बरी, कोर्ट ने लगाया 6 हजार रुपये का जुर्माना 

गौरतलब है कि लालू प्रसाद यादव रविवार को पटना में 10 सर्कुलर रोड पर अपने घर की सीढ़ियों पर गिर गए और जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। राजद प्रमुख की हालत स्थिर बताई जा रही है। कई डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है।

प्रमुख खबरें

Maharashtra FDA ने कहा- खुले खाद्य तेल पर रोक नया फैसला नहीं, 2011 से है नियम

Donald Trump का बड़ा दावा: Iran में Humanitarian Crisis, सेना को वेतन देने के भी पैसे नहीं

NBFC Revolving Credit पर रोक से MSME को नुकसान होगा, FISME ने RBI से की अपील

1984 Riots Justice: PM Modi ने दिलाया न्याय, HS Phoolka का वार- Congress ने Sajjan Kumar को सालों तक दिया संरक्षण