किडनी के इलाज के लिए सिंगापुर पहुंचे लालू प्रसाद यादव, बेटी रोहिणी ने किया रिसीव, देखें वीडियो

By अंकित सिंह | Oct 12, 2022

राजद सुप्रीमो और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव किडनी के इलाज के लिए सिंगापुर पहुंच चुके हैं। पिछले कई दिनों से वे सिंगापुर जाने की कोशिश में थे। हालांकि, बीच में उनकी तबीयत भी खराब हो गई थी। अब वे किडनी के इलाज के लिए सिंगापुर पहुंच चुके हैं। लालू यादव की बेटी की रोहिणी ने उनका स्वागत किया है। आपको बता दें कि लालू यादव के बेटी रोहिणी सिंगापुर में ही रहती हैं। गौरतलब है कि हाल में ही सीबीआई की विशेष अदालत ने उनका पासपोर्ट रिलीज करने की अनुमति दी थी। उसके बाद ही सिंगापुर जाने का रास्ता लालू यादव के लिए साफ हो सका था। आपको बता दें कि लालू यादव राजद के प्रमुख हैं और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और रेल मंत्री भी रह चुके हैं। 

इसे भी पढ़ें: तेजस्वी ने भाजपा पर लगया संविधान को नष्ट करने का आरोप, बोले- लड़ने के लिए अहंकार को रखना होगा किनारे

वहीं, उनके बेटे तेजस्वी यादव फिलहाल बिहार के उपमुख्यमंत्री हैं। बड़े बेटे तेज प्रताप यादव भी बिहार सरकार में मंत्री हैं। हाल में ही लालू के खिलाफ नौकरी के बदले जमीन मामले में चार्जशीट दायर की गई है। जानकारी के मुताबिक लालू यादव को डाइबिटीज, ब्लड प्रेशर, ह्रदय रोग, किडनी की बीमारी, किडनी में स्टोन सहित कई समस्याएं हैं। हाल में ही उनके दाहिने कंधे में दिक्कत आई थी जिसके बाद उन्हें दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया था। कई दिनों तक इलाज के बाद ही वह स्वस्थ हो सके थे। खबर तो यह है कि लालू की किडनी level-4 में यानी की लास्ट स्टेज में है जो कि 20 से 25% तक ही काम कर पाती है। लालू यादव का किडनी ट्रांसप्लांटेशन भी हो सकता है लेकिन इसकी सूचना अब तक नहीं मिल पाई है।

प्रमुख खबरें

Thane Police ने सेक्स रैकेट से टीवी एक्ट्रेस को छुड़ाया, महिला गिरफ्तार

Delhi CJP Protest के दौरान पुलिस कार्रवाई पर Supreme Court में सुनवाई, वकीलों ने क्या-क्या कहा?

बंगला साहिब में Delhi Police की कार्रवाई पर भड़के CM Bhagwant Mann, लगाया बड़ा आरोप

Manipur के पहाड़ी जिलों में ताजा झड़पें, 9 लोगों की मौत के बाद अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात