Lalu Prasad की बेटी ने कहा, प्रताड़ित किया जा रहा है पापा को

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 07, 2023

राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य ने मंगलवार को केंद्र में सत्तारूढ़ दल पर अपने बीमार वृद्ध पिता को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। सिंगापुर में रहने वाली रोहिणी ने लालू के रेल मंत्रित्व काल में ‘नौकरी के बदले भूखंड’ मामले में सीबीआई द्वारा अपने पिता से पूछताछ किए जाने पर ट्विटर के जरिये अपनी पीड़ा व्यक्त की। रोहिणी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘पापा को ये लोग तंग कर रहे हैं अगर उनके तंग करने के कारण उन्हें ज़रा भी परेशानी होगी तो दिल्ली की कुर्सी हिला देंगे। अब बर्दाश्त करने की सीमा जवाब दे रही है।’’

संक्रमण के जोखिम से बचने के लिये पूर्व रेल मंत्री अपनी बड़ी बेटी मीसा भारती के साथ रहते हैं, मीसा राज्यसभा सदस्य हैं। सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने वाली रोहिणी ने एक और भावनात्मक ट्वीट करते हुए कहा, ‘‘पापा को तंग कर रहे हैं यह ठीक बात नहीं है। यह सब याद रखा जाएगा। समय बलवान होता है, उसमें बड़ी ताकत होती है। यह याद रखना होगा।’’ लालू के परिवार और समर्थकों का आरोप है कि कानूनी तकरार भाजपा के राजनीतिक प्रतिशोध का परिणाम है क्योंकि राजद अध्यक्ष ने भगवा दल का हमेशा विरोध किया है।

प्रमुख खबरें

Nirmala Sitharaman से मिले सम्राट चौधरी, Kosi River पर बांध की DPR बनाने का निर्देश

Odisha के Jajpur में बाढ़ से घर डूबा, 18 घंटे छत पर रखा रहा बुजुर्ग का शव

Vrindavan में Omaxe Mall की शटरिंग गिरने से 3 मजदूरों की मौत, कई घायल

FIH Womens World Cup में नीदरलैंड से 0-2 से हारी भारतीय टीम, डिफेंस ने दिखाया दम