By अंकित सिंह | Feb 21, 2022
चारा घोटाला के एक मामले में आज राजद प्रमुख और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव को 5 साल की सजा सुनाई गई। इसके बाद से एक बार फिर से बिहार की राजनीति तेज हो गई है। इसको लेकर आरजेडी प्रमुख लालू यादव ने एक ट्वीट किया है। लालू का यह ट्वीट सीबीआई की स्पेशल कोर्ट द्वारा सजा के ऐलान के ठीक बाद है। अपने स्वीट में लालू यादव ने लिखा कि अन्याय, असमानता से,
आपको बता दें कि चारा घोटाला के तहत डोरंडा कोषागार से 139.35 करोड़ रुपये के गबन के मामले में दोषी करार दिये गये राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव को विशेष सीबीआई अदालत ने सोमवार को पांच साल कैद और 60 लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनायी। साथ ही अदालत ने अन्य अभियुक्तों को कैद के अलावा दो करोड़ रुपये तक जुर्माने की सजा सुनायी। विशेष सीबीआई अदालत ने पूर्व सांसद आर के राणा को भी मामले में पांच वर्ष कैद एवं 60 लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनायी है। पशुपालन विभाग के तत्कालीन सचिव बेक जूलियस को चार वर्ष कैद और एक लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनायी गयी है। चारा घोटाला के मामलों में बिहार के तत्कालीन मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव पहली बार 30 जुलाई, 1997 को जेल गए और 134 दिनों तक न्यायिक हिरासत में रहे।