हिजाब मामले पर लालू बोले- गृह युद्ध की ओर बढ़ रहा देश, यूपी में हारने जा रही भाजपा

By अंकित सिंह | Feb 09, 2022

राजद प्रमुख लालू यादव हाल में ही पटना पहुंचे थे। पटना पहुंचने के बाद ही उन्होंने कई मुद्दों पर अपनी बात रखी है। सबसे पहले तो देश में फिलहाल हिजाब प्रकरण का मामला काफी तेजी से चल रहा है। अब इसकी चर्चा बिहार में भी शुरू हो गई है। इसी पर लालू यादव ने मीडिया से बात करते हुए बड़ा बयान दिया है। हिसाब मामले को लेकर जब लालू यादव से सवाल किया गया तो उन्होंने साफ तौर पर कहा कि देश गृह युद्ध की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि इसके लिए कोई और नहीं बल्कि भाजपा और मोदी सरकार जिम्मेदार है। इसके साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार और बिहार सरकार पर भी निशाना साधा। भाजपा पर हमला करते हुए लालू यादव ने इसे नया अंग्रेज करार दिया। उन्होंने कहा कि महंगाई पर यह लोग बात नहीं करते। गरीबी बढ़ गई है, इस पर भी यह लोग बात नहीं करते। नरेंद्र मोदी सिर्फ अपने भाषण में मंदिर-मस्जिद की ही बात करते हैं। लालू यादव ने उत्तर प्रदेश चुनाव को लेकर भी अपनी राय रखी। लालू यादव ने कहा कि बीजेपी की हताशा से पता चलता है कि वे यूपी चुनाव हार जाएंगे। वे केवल दंगों और मंदिरों के बारे में बात कर रहे हैं। 70 साल पहले हमारे पूर्वजों ने अंग्रेजों को देश छोड़ दिया था लेकिन अब बीजेपी के रूप में अंग्रेजों की वापसी हुई है... हम यूपी चुनाव में सपा का समर्थन करते हैं।

 

प्रमुख खबरें

PM Modi के 25 साल के सार्वजनिक जीवन पर Vadnagar और Varanasi के बीच दो बाइक रैलियां

Lahore में Imran Khan की बहन Aleema Khan हिरासत में, 30 दिन की कैद का आदेश

नेताजी पर टिप्पणी को लेकर Ranchi में BJP सांसद Nagendranath Roy के खिलाफ प्रदर्शन

Gandhi Sagar अभयारण्य में छोड़ी गई बोत्सवाना से आई मादा चीता CCB-2, MP में संख्या 56 पार