लालू का नीतीश सरकार पर तंज, कहा- सुशासनी शराबबंदी से मर रहे लोग, अत्याचारी बन चुकी है पुलिस

By अंकित सिंह | Jul 16, 2021

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनके सरकार पर जमकर निशाना साधा है। लालू यादव ने शराबबंदी को लेकर नीतीश सरकार से सवाल किए हैं और आरोप लगाया है कि राज्य में माफिया अवैध इकनोमिक चला रहे हैं। एक खबर की फोटो को ट्वीट करते हुए लालू यादव ने लिखा कि बिहार में सुशासनी शराबबंदी से प्रतिवर्ष हज़ारों लोग ज़हरीली शराब से मर जाते है। शराबबंदी के कारण सत्ताधारी लोग बिहार में 20000 करोड़ की समानांतर अवैध इकॉनमी चला रहे है। शराबबंदी के नाम पर लाखों दलित और गरीब जेलों में बंद है। पुलिस भ्रष्ट और अत्याचारी बन चुकी है। आपको बता दें कि जिस खबर को लालू यादव ने ट्वीट किया है उसके मुताबिक बेतिया में 2 दिनों में 8 लोगों की मौत हो गई है। मौत का कारण जहरीली शराब को बताया जा रहा है। वहीं तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार पर पटना हाई कोर्ट की टिप्पणी को लेकर तंज कसा है। अपने ट्वीट में तेजस्वी ने लिखा कि नीतीश जी थक चुके है। हार भी चुके है लेकिन कुर्सी के लालच में अनैतिकता की सभी हदें पार कर स्थापित मापदंड, प्रक्रिया और परम्परा तोड़ रहे है। उनकी सरकार के कारनामों पर विगत 6 महीनों में कोर्ट द्वारा की गयी विभिन्न टिप्पणियाँ पढ़िए।

प्रमुख खबरें

दिल्ली से बिहार जा रही बस की ट्रक से टक्कर, 3 लोगों की मौत

Sonia Gandhi पर बरसे Giriraj Singh, बोले- देश में कभी सत्ता में नहीं लौटेगी Congress

Tamil Nadu में कॉलेज छात्रों को मिलेगा फ्री Laptop, CM विजय ने जारी किए 2,000 करोड़ रुपये

इस दिन राम मंदिर दर्शन करने आ रहे अखिलेश यादव, पवन पांडे ने बताई तारीख