नागरिकता विधेयक विवाद के बीच लालू ने किया ट्वीट, कही ये बात

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 13, 2019

पटना। संशोधित नागरिकता अधिनियम को लेकर चल रहे विवाद के बीच राजद प्रमुख लालू प्रसाद ने शुक्रवार को कहा कि ‘‘हजारों जख़्म खाकर भी वह दुश्मनों का सामना करने के लिए डटे हुए हैं।’’ बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर उर्दू की कुछ पंक्तियां पोस्ट कर इस मुद्दे पर अपनी भावनाएं प्रकट कीं।  वह चारा घोटाला मामले में रांची की एक जेल में सजा काट रहे हैं। लालू के करीबी सहयोगियों द्वारा संभवत: संचालित किए जाने वाले ट्विटर हैंडल पर शुक्रवार को यह पोस्ट किया गया, ‘‘अभी आँखों की शमाएं जल रही हैं उसूल जिंदा है, आप लोग मायूस मत होना अभी बीमार ज़िंदा है, हजारों जख्म खाकर भी मैं दुश्मन के मुक़ाबिल (डटा हुआ) हूँ, खुदा का शुक्र अब तक दिल-ए-खुद्दार (आत्म सम्मान) जिंदा है।’’ इस ट्वीट में लालू की एक पुरानी जनसभा की वीडियो फुटेज भी है। इसमें वह काला धन वापस लाने का वादा पूरा करने में नाकाम रहने और आरएसएस के कथित सांप्रदायिक एजेंडे को आगे बढ़ाने को लेकर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर हमला बोलते नजर आते हैं।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर