लालू यादव ने नीतीश के लिए फिर खोला दरवाजा, बोले- उनका स्वागत है, तेजस्वी बोले- इस साल NDA की विदाई तय

By अंकित सिंह | Jan 02, 2025

राजद सुप्रीमो लालू यादव के एक बयान से बिहार की राजनीति में बवाल मच गया है। लालू ने कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लिए उनके दरवाजे खुले हैं और वह चाहें तो उनके साथ आ सकते हैं। वहीं, सीएम नीतीश कुमार ने लालू के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, 'आप क्या कह रहे हैं, छोड़िए।' जेडीयू नेता विजय चौधरी ने भी लालू के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि हमारी पार्टी में कोई भ्रम नहीं है, पार्टी और मुख्यमंत्री का स्टैंड साफ है कि हम एनडीए में हैं और एनडीए में ही रहेंगे। 

आपको बता दें कि नए साल के मौके पर राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने नीतीश कुमार को फिर से अपने साथ आने का ऑफर दिया है। लालू यादव ने कहा है कि नीतीश कुमार के लिए राजद के दरवाजे खुले हैं। उन्होंने यह भी कहा कि नीतीश कुमार को भी अपने दरवाजे खुले रखने चाहिए। इतना ही नहीं, लालू ने यहां तक ​​कह दिया कि नीतीश कुमार भले ही भाग जाएं लेकिन हमने उन्हें माफ कर दिया है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार को माफ करना उनका कर्तव्य है। 

इसे भी पढ़ें: 2025 में INDIA Bloc का बढ़ेगा कद या NDA का दिखेगा दम, दिल्ली और बिहार पर रहेगी सबकी नजर

मौजूदा राजनीतिक परिदृश्य में नीतीश को लेकर राजद में असमंजस की स्थिति है. एक तरफ लालू ने नीतीश कुमार को साथ आने का ऑफर दिया है तो दूसरी तरफ तेजस्वी उन पर निशाना साध रहे हैं। तेजस्वी ने कहा है कि 2025 नीतीश कुमार के लिए अलविदा साल साबित होगा और नए साल में बिहार में नई सरकार बनेगी। उन्होंने नीतीश कुमार को थका हुआ नेता बताते हुए कहा कि 'वह थक चुके हैं।

प्रमुख खबरें

निकाय चुनाव जीतने के लिए केवल परिसीमन पर निर्भर है भाजपा: टीकाराम जूली

आईसीसी ने श्रीलंका से वापस लिया 2027 महिला चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी का अधिकार

नेपाल-चीन सीमा पर बाढ़ और भूस्खलन में फंसे महाराष्ट्र के 43 तीर्थयात्री सुरक्षित लौटे

थाईलैंड पर 94 रन की जीत के बाद कप्तान हरमनप्रीत कौर ने शेफाली और दीप्ति को सराहा