कांग्रेस को लालू यादव ने दे दिया गच्चा, बोले- ममता बनर्जी को दी जाए इंडिया गठबंधन की कमान

By अंकित सिंह | Dec 10, 2024

राजद प्रमुख लालू प्रसाद ने मंगलवार को कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी को इंडिया ब्लॉक का नेतृत्व करने की अनुमति दी जानी चाहिए। उनकी यह टिप्पणी बनर्जी द्वारा भाजपा विरोधी गठबंधन की कमान संभालने की मंशा व्यक्त करने के कुछ दिनों बाद आई है। प्रसाद ने यह भी कहा कि अगर इंडिया ब्लॉक की एक प्रमुख सहयोगी कांग्रेस को बनर्जी को विपक्षी मोर्चे के नेता के रूप में स्वीकार करने में कोई आपत्ति है, तो इससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा।

इसे भी पढ़ें: Bihar Board Exam timetable 2025: बिहार बॉर्ड ने कक्षा 10वीं और 12वीं परीक्षा की तारीखों का ऐलान किया, चेक करें डेटशीट

महाराष्ट्र और हरियाणा में कांग्रेस के नेतृत्व वाले इंडिया गठबंधन की हार के बाद खलबली मची हुई है। टीएमसी और ममता बनर्जी इसके लिए कांग्रेस पर सवाल खड़े कर रही है। टीएमसी का दावा है कि ममता बनर्जी को इंडिया गठबंधन का नेतृत्व करना चाहिए। इसी को लेकर जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद इंडिया ब्लॉक की कोई बैठक नहीं हुई है, इसलिए नेतृत्व परिवर्तन का सवाल ही नहीं उठता। एक बैठक होने दीजिए और अगर ममता बनर्जी चाहें तो उन्हें नेतृत्व का दावा करने दीजिए। इस बारे में कोई चर्चा नहीं हुई है। 

प्रमुख खबरें

Allahabad High Court ने मुख्य सचिव को समन भेजा, Hindalco मामले में 31 को होगी सुनवाई

Karan Adani ने Odisha CM मोहन माझी से मुलाकात की, स्वच्छ ऊर्जा और 3000 MW संयंत्र पर हुई चर्चा

Kannauj JNV में घटिया भोजन पर छात्रों का विरोध, DM के आश्वासन पर माना हंगामा

Sukhbir Singh Badal पर नांदेड़ में कृपाण से हमला हुआ, शिअद ने CBI जांच की मांग की