12 साल से इस लड़की के साथ... रिलेशनशिप को लेकर लालू यादव के बेटे तेज प्रताप ने किया बड़ा ऐलान

By अंकित सिंह | May 24, 2025

आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने शनिवार को फेसबुक पर एक भावुक पोस्ट शेयर कर अनुष्का यादव के साथ अपने लंबे समय से चले आ रहे रिश्ते को जाहिर किया। पोस्ट में कहा गया है कि तेज प्रताप यादव और अनुष्का यादव पिछले 12 सालों से एक-दूसरे से प्यार करते हैं और रिलेशनशिप में हैं। उन्होंने फेसबुक पर लिखा कि मैं तेज प्रताप यादव और मेरे साथ इस तस्वीर में जो दिख रही हैं उनका नाम अनुष्का यादव है! हम दोनों पिछले 12 सालों से एक दूसरे को जानते है और प्यार भी करते हैं हमलोग पिछले 12 सालों से एक रिलेशनशिप में रह रहें है l 

आपको यह भी बता दें कि तेज प्रताप यादव ने मई 2018 में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री दरोगा राय की पोती और पूर्व मंत्री चंद्रिका राय की बेटी ऐश्वर्या राय से पारंपरिक रीति-रिवाज से शादी की थी। शादी के कुछ ही महीनों बाद दोनों के रिश्तों में दरार आ गई। मामला अदालत तक पहुंचा और तलाक की प्रक्रिया जारी है। राजद नेता फिलहाल विदेश यात्रा पर हैं और मालदीव में समय बिता रहे हैं। उन्होंने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह समुद्र किनारे ध्यान लगाते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। 

इसे भी पढ़ें: बिहार के भाजपा विधायक मिश्रीलाल यादव को मारपीट मामले में तीन महीने जेल की सजा

आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में तेजप्रताप यादव समस्तीपुर की हसनपुर सीट छोड़कर इस साल वैशाली जिले की महुआ सीट से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। गौरतलब है कि 2015 में उन्होंने महुआ सीट से जीत दर्ज की थी और अब एक बार फिर वे इसी सीट पर वापसी की रणनीति बना रहे हैं।

प्रमुख खबरें

West Asia संकट के बावजूद Akasa Air की ऊंची उड़ान, 30% कैपेसिटी बढ़ाने का Mega Plan

Infosys की AI से अरबों की कमाई, Nandan Nilekani का बड़ा दावा- Technology नौकरियां नहीं छीनेगी

Vedanta में बड़ी Block Deal से हड़कंप, Share Price 8% लुढ़का, निवेशकों में मची खलबली।

Hockey Thriller: India ने Pakistan को 4-3 से हराया, London में अंतिम पलों तक चला रोमांच।