PFI के प्रतिबंध पर आया लालू यादव का बयान, बोले- सबसे पहले RSS को बैन करिए, ये उससे भी बदतर

By अंकित सिंह | Sep 28, 2022

केंद्र सरकार द्वारा पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया यानी कि पीएफआई और उससे जुड़े कुछ और संगठनों पर आज प्रतिबंध लगा दिया गया है। इसके बाद से अब राजनीतिक बयानबाजी का भी दौर शुरू हो गया है। विपक्ष के नेता अब लगातार इस बात की मांग करने लगे हैं कि दक्षिणपंथी संगठनों पर भी सरकार प्रतिबंध लगाए। इसमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का भी नाम दिया जा रहा है। इसी कड़ी में आरजेडी सुप्रीमो और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव का भी बयान सामने आ गया है। लालू प्रसाद यादव ने साफ तौर पर आरएसएस पर भी बैन लगाने की मांग कर दी है। 

इसे भी पढ़ें: PFI पर प्रतिबंध का औवैसी ने किया विरोध, पूछा- दक्षिणपंथी बहुसंख्यक संगठनों पर बैन क्यों नहीं

RSS पर बैन की मांग पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस को राजस्थान में जो कहना चाहिए, वो कह नहीं पा रहे... ऐसी किसी भी बात के लिए जो राष्ट्रविरोधी ताकतों को मदद करने वाली हो वो खुलकर सामने आ जाते हैं। मैं यही कहूंगा कि राष्ट्रनिर्माण में अपना योगदान करें। हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि देश के बाहर बैठे दुश्मनों से देश के अंदर बैठे दुश्मन ज्यादा खतरनाक हैं। PM मोदी ने PFI पर प्रतिबंध लगाकर देश को सुरक्षित रखने का काम किया है। PM द्वारा जो देश का शुद्धीकरण अभियान चलाया जा रहा है, हर भारतवासी उनके साथ है। 

प्रमुख खबरें

रूस की लैब में कर्मी की मौत पर WHO की रिपोर्ट, बीमारी की पुष्टि के लिए अतिरिक्त जांच जरूरी

Donald Trump का कवरेज रोकने वाले टीवी चैनलों पर US Justice Department ने शुरू की जांच

Starlink से भारतीय ग्राहकों को मिलेगा फायदा, Elon Musk ने मुकेश अंबानी के समर्थकों को घेरा

Hardik Pandya Birthday: उधार की किट से Team India के स्टार ऑलराउंडर बनने का सफर