PM बनने के लिए Rahul Gandhi करेंगे शादी!!! Lalu Yadav ने बताई PM बनने की सबसे अहम योग्यता, कहा- शादीशुदा व्यक्ति ही पीएम होना चाहिए

By रितिका कमठान | Jul 07, 2023

राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव अपने चुटकिले अंदाज के लिए जाने जाते है। हंसी मजाक में कई बड़ी बातें कहने वाले लालू यादव हाल ही में हेल्थ चेकअप के सिलसिले में दिल्ली आए थे। इस दौरान उन्होंने वर्ष 2024 के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार को लेकर बड़ी बात कह दी है। उन्होंने पीएम उम्मीदवार के चेहरे को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि परिवार वाले यानी शादीशुदा व्यक्ति को ही देश का प्रधानमंत्री होना चाहिए।

पीएम मोदी पर कसा तंज

इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी उन्होंने जमकर निशाना साधा। लालू यादव ने इशारों में कहा कि प्रधानमंत्री जो भी बने, उसे बिना पत्नी के नहीं रहना चाहिए। हालांकि इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम नहीं लिया। उन्होंने कहा कि जो लोग बिना पत्नी के कुर्सी पर रहते हैं वो गलत है। ये खत्म होना चाहिए। उन्होंने कहा कि पीएम ने खुद को भ्रष्टाचारियों का कन्वेनर बनाया है। ये दो मुहें लोग है।

राहुल को दी दूल्हा बनने की सलाह

इस बयान के बाद सीधे कयास लगाए जा रहे हैं कि लालू यादव ने राहुल गांधी को इशारों में कहा है कि अगर 2024 में प्रधानमंत्री बनना है तो जल्द ही शादी के बंधन में बंधने की तैयारी कर लें। बता दें कि पटना में 23 जून को हुई विपक्षी दलों की बैठक में भी लालू यादव ने अपने चिर परिचित अंदाज में राहुल गांधी को शादी करने की सलाह दी थी। उन्होंने कहा था कि आप शादी कर लीजिए, हम लोग बारात में जाना चाहते है। आपकी मम्मी की भी यही इच्छा है। लालू यादव की ये बात सुनकर कॉन्फ्रेंस में मौजूद सभी नेता हंसने लगे थे। वहीं एक बार फिर लालू यादव ने अपनी बात दोहराई है। ऐसे में अब देखना होगा कि क्या राहुल गांधी आने वाले समय में पीएम की कुर्सी पर काबिज होने के लिए क्या लालू यादव की शर्त पर गौर करेंगे और क्या सेहरा बांधेंगे? गौरतलब है कि राहुल गांधी खुद भी अपनी शादी को लेकर चर्चा कर चुके है। भारत जोड़ो यात्रा के दौरान उन्होंने कहा था कि उन्हें जैसे ही लड़की मिलेगी वो शादी कर लेंगे बशर्ते लड़की इंटेलिजेंट होनी चाहिए। 

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार