सुशील मोदी का आरोप, विधायकों को फोन कर एनडीए तोड़ने की कोशिश कर रहे लालू यादव

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 25, 2020

पटना। भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी ने मंगलवार को आरोप लगाया कि राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद बिहार में नीतीश कुमार सरकार को अपदस्थ करने की कोशिश के तहत राजग विधायकों के दल बदल कराने का प्रयास कर रहे है। पूर्व उपमुख्यमंत्री ने ट्वीट के जरिए यह सनसनीखेज आरोप लगाया और एक मोबाइल नंबर साझा करते हुए दावा किया कि चारा घोटाले में सजा काट रहे होने के बावजूद प्रसाद इस नंबर से बात कर सकते हैं।

सुशील मोदी ने अपने ट्वीट में मोबाइल नंबर 8051216302 का जिक्र करते हुए कहा कि इस नंबर से विधायकों को फोन आए हैं। उन्होंने दावा किया कि इस नंबर की सत्यता की पुष्टि करने के लिए जब फोन किया तो सीधे लालू यादव ने कॉल रिसिव किया। पूर्व उपमुख्यमंत्री ने कहा, "लालू प्रसाद से मैंने बातचीत भी की और उन्हें कहा कि ऐसी गंदी हरकत न करें। विधायकों को तोड़ने की कोशिश कहीं से भी उचित नहीं है और इस कोशिश में आप कामयाब नहीं होंगे। उनकी मंशा कभी भी सफल नहीं होने वाली है।"  

प्रमुख खबरें

Jamshedpur में सड़क हादसे में मंत्री Deepika Pandey Singh की बेटी समेत 4 की मौत

Asian Games 2026: 25 सितंबर को ट्रैक, कोर्ट और रिंग में उतरेगा भारत, देखें पूरा शेड्यूल

Bihar Govt ने बोर्ड व आयोगों के अध्यक्षों का वेतन बढ़ाकर 65000 रुपये किया

Federal Judge के आदेश के बाद White House में CNN और MS Now पत्रकारों की वापसी