जमीन के बदले नौकरी मामला: सीबीआई का दावा, रेल मंत्रालय ने आवेदनों को मंजूरी देने के लिए दबाव डाला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 04, 2025

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने दिल्ली की एक अदालत के समक्ष दावा किया है कि रेल मंत्री के रूप में लालू प्रसाद के कार्यकाल के दौरान मंत्रालय ने ग्रुप-डी के उम्मीदवारों के नौकरी के आवेदनों को मंजूरी देने के लिए अत्यधिक दबाव डाला, जिन्होंने कथित तौर पर राजद प्रमुख के परिवार या सहयोगियों के नाम पर भूखंड उपहार में दिए या हस्तांतरित किए।

सोमवार को कार्यवाही के दौरान विशेष लोक अभियोजक डी पी सिंह ने रेखांकित किया कि पदों के लिए आवेदन करने वाले सभी आवेदक बिहार से थे और ये ज्यादातर गरीब लोग थे, जिनके लिए सरकारी नौकरी हासिल करना फायदेमंद होता।

सिंह ने कहा कि एक विशेष दिन पर अनेक आवेदनों को शीघ्रता से निपटाया गया, जबकि आवेदनों को निपटाने की प्रक्रिया सामान्यतः धीमी होती है। अभियोजक ने कहा कि यह सब इतनी जल्दी कैसे हो गया? हमारे पास ऐसे सरकारी गवाह हैं जो हमें बताते हैं कि (मंत्रालय की ओर से) दबाव बहुत ज्यादा था।

प्रमुख खबरें

Odisha Assembly में पाठ्यपुस्तक त्रुटियों और खनन कानून पर भारी हंगामा, 11 मिनट में कार्यवाही स्थगित

Veeramany POCSO Case: मंत्री राजमोहन ने पूर्व मंत्री रेगुपति की टिप्पणी पर उठाए सवाल

Satnam Singh और Salman Khan ने Asian Games की Men Doubles Rowing Final में बनाई जगह

Priyanka Gandhi ने Wayanad में सुरक्षा इंतजामों पर जताई नाराजगी, यात्रा योजना साझा न करने की चेतावनी