कैमरून की राजधानी में खिसकी धरती, भूस्खलन से 14 लोगों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 28, 2022

कैमरून की राजधानी में रविवार को एक शख्स के अंतिम संस्कार के दौरान हुए भूस्खलन से कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई। यह क्षेत्रीय गवर्नर ने यह जानकारी दी। इस हादसे में दर्जनों अन्य लोग लापता हैं वहीं बचावकर्मी मलबे की खुदाई कर लोगों की तलाश कर रहे हैं। सेंटर रीजनल गवर्नर नसेरी पॉल बी ने कैमरून के राष्ट्रीय प्रसारक सीआरटीवी को बताया कि रात में भी मलबे में दबे जीवित लोगों की तलाश का काम जारी था।

इसे भी पढ़ें: अगले महीने संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में महात्मा गांधी की आवक्ष प्रतिमा का होगा अनावरण

उन्होंने कहा, “घटनास्थल पर हमने 10 शव गिने थे, लेकिन हमारे पहुंचने से पहले ही चार शवों को ले जाया जा चुका था।” उन्होंने कहा कि गंभीर हालत में करीब एक दर्जन लोगों को अस्पताल में पहुंचाया गया है। याओंडे के पड़ोस में स्थित दमास में जिस जगह भूस्खलन हुआ उसे गवर्नर ने एक “बहुत खतरनाक स्थान” बताया और उन्होंने लोगों को इस स्थान को खाली करने को कहा।

प्रमुख खबरें

BMC elections: CM Fadnavis का बड़ा दावा, बोले- Mahayuti में जल्द सुलझेगा गतिरोध, गठबंधन तय

बॉर्डर पर फटा चीनी रॉकेट लॉन्चर, सैनिकों के उड़ गए चिथड़े

मौलाना पर ED का एक्शन, लंदन में साजिश, यूपी के मदरसे से ले रहा था सैलरी

Matrubhoomi: 3000 चीनी सैनिक से भिड़ गए भारत के 120 जवान, जब 18 हजार फीट की ऊंचाई पर हुई Border फिल्म जैसी लड़ाई