दार्जिलिंग में भूस्खलन के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग-55 का एक हिस्सा हुआ जमींदोज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 25, 2021

सिलीगुड़ी (पश्चिम बंगाल)। पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग जिले में भूस्खलन के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग-55 का एक हिस्सा जमींदोज हो गया। किसी के हताहत होने की अभी कोई खबर नहीं है। अधिकारी ने बताया कि तिनधरिया के पास गैरीगांव इलाके में करीब 40 मीटर राष्ट्रीय राजमार्ग तड़के जमींदोज हो गया।

इसे भी पढ़ें: कोरोना वायरस की तीसरी लहर से बच्चों को बचाने के लिए विशेषज्ञ समिति गठित

इस कारण सिलीगुड़ी और दार्जिलिंग को जोड़ने वाले प्रमुख मार्ग पर यातायात बाधित हो गया। सड़क सम्पर्क को बहाल करने में अभी समय लगेगा। उन्होंने बताया कि भूस्खलन के कारण दार्जिलिंग से सम्पर्क पूरी तरह टूटा नहीं है और वाहनों को अब रोहिणी होते हुए लंबे मार्ग से जाने को कहा जा रहा है।

प्रमुख खबरें

NCB और DEA का अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट पर एक्शन, अमेरिका से डिपोर्ट BTech आरोपी समेत 6 गिरफ्तार

Punjab में फिर बनी बीजेपी-अकाली दल की जोड़ी, Raja Warring बोले- कांग्रेस को होगा फायदा

सिख गुरुओं के बलिदान से सुरक्षित है भारत की पहचान: CM Yogi Adityanath

Bihar के AIMIM MLA अख्तरुल ईमान बोले- इस्लाम में महिलाओं के लिए पर्दा जरूरी