असम, पूर्वोत्तर के कई अन्य राज्यों में भूस्खलन के कारण रेल यातायात प्रभावित

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 04, 2025

असम के दीमा हसाओ जिले में भूस्खलन के बाद बृहस्पतिवार को बराक घाटी, त्रिपुरा, मिजोरम और मणिपुर के लिए ट्रेन सेवाएं बाधित हो गईं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के मुख्य जन संपर्क अधिकारी कपिंजल किशोर शर्मा ने बताया कि शाम को भूस्खलन के कारण लुमडिंग-बदरपुर पहाड़ी खंड पर चलने वाली ट्रेनें प्रभावित हुईं। उन्होंने बताया कि भूस्खलन की घटना दीमा हसाओ जिले के दिहाखो और मुपा स्टेशनों के बीच हुई।

शर्मा ने कहा, ‘‘सूचना मिलने पर वरिष्ठ रेलवे अधिकारी मरम्मत कार्य शुरू करने के लिए मौके पर पहुंच गए हैं। भूस्खलन के कारण रेल खंड पर यातायात रोक दिया गया है, जब तक कि इसे साफ नहीं कर दिया जाता।’’

उन्होंने बताया कि भूस्खलन के कारण पांच ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं और एक आंशिक रूप से रद्द कर की गई है। शर्मा ने बताया कि एक ट्रेन के परिचालन समय में बदलाव किया गया और सात को विभिन्न स्टेशनों पर रोक दिया गया।

प्रमुख खबरें

नाम में राम होने से कुछ भी करने की छूट नहीं मिल जाती..., MGNREGA विवाद पर बोले RJD सांसद मनोज झा

Kis Kisko Pyaar Karoon 2 Movie Review | कपिल शर्मा की फिल्म एक बार देखने लायक है, कॉमेडी-प्यार का कॉकटेल है फिल्म

Ashes: एलेक्स कैरी के तूफानी शतक से ऑस्ट्रेलिया मजबूत, इंग्लैंड के खिलाफ 326/8 का स्कोर

Glowing Skin Tips: हर मौसम में दमकती त्वचा का राज़, घर पर करें ये 5 असरदार नुस्खे, निखर उठेगा चेहरा