नेपाल के सुदूरवर्ती जिले में आये भूस्खलनों से छह लोगों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 23, 2019

काठमांडू। नेपाल के एक सुदूरवर्ती जिले में भारी बारिश के कारण हुई भूस्खलन की घटनाओं में एक बच्चे सहित छह लोगों की मौत हो गई। मीडिया में मंगलवार को इस आशय की खबरें आयी हैं। गुल्मी जिला पुलिस कार्यालय में तैनात निरीक्षक रवीन्द्र खड़का के अनुसार, जिले के लिमघा और थुलो लुम्पेक इलाकों में सोमवार रात भूस्खलन हुआ।

इसे भी पढ़ें: नेपाल में बारिश-भूस्खलन का कहर जारी, 50 लोगों की मौत

हिमालयन टाइम्स ने बताया कि थुलो लुम्पेक के भूस्खलन में कई घर ढह गए, जिनमें दो व्यक्तियों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। मृतकों की पहचान सात वर्षीय दर्शन तारामु और 31 वर्षीय तिल कुमारी के रूप में हुई है। रिपोर्ट में कहा गया कि लिमघा इलाके में भूस्खलन के चपेट में आए एक मकान के चार लोगों की मौत हो गई।

इसे भी देखें- 

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Bihar में सुशासन बाबू युग का अंत? Nitish ने दाखिल किया Rajya Sabha के लिए नामांकन, अमित शाह भी रहे साथ

Nitish Kumar के Rajya Sabha जाने से पहले Patna में सियासी हलचल, Amit Shah से मुलाकात के क्या हैं मायने?

Leucorrhoea Remedies: White Discharge की Problem होगी जड़ से खत्म, एक्सपर्ट ने बताए ये 2 अचूक उपाय

T20 World Cup Semifinal: बदला, सम्मान और फाइनल का टिकट, Team India के सामने England की अग्निपरीक्षा