आलोचना के बावजूद ऑस्ट्रेलिया के कोच बने रहना चाहते हैं जस्टिन लैंगर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 09, 2021

ग्रोस आइलेट।अपने प्रमुख खिलाड़ियों के बिना खेलने वाली भारतीय टीम से मिली हार के बाद से आलोचना का सामना कर रहे ऑस्ट्रेलिया के कोच जस्टिन लैंगर का पद छोड़ने का कोई इरादा नहीं है। इस साल जनवरी में अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में भारतीय टीम ने आस्ट्रेलिया को 2 . 1 से हराकर टेस्ट श्रृंखला जीती थी। भारतीय टीम में नियमित कप्तान विराट कोहली नहीं थे और चोट के कारण कई अन्य खिलाड़ी भी बाहर थे। लैंगर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 श्रृंखला से पहले कहा ,‘‘कुछ बातें बड़ी कन्फ्यूज करने वाली थी। सच कहूं तो मैं काफी आहत भी हुआ। पिछले तीन साल से मुझे सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही थी।’’

प्रमुख खबरें

NCLAT का बड़ा फैसला: Shubh Kamna बिल्डटेक मामले में नोएडा प्राधिकरण की अपील खारिज

LNIPE Gwalior में छात्रा की मौत पर फूटा गुस्सा, 9वें दिन भी प्रदर्शन जारी

Delhi Police ने गीता कॉलोनी फ्लाईओवर पर डेढ़ करोड़ लूटने वाले 5 आरोपियों को दबोचा, 1 करोड़ बरामद

Tata Sons बोर्ड ने N Chandrasekaran को दिया दूसरा कार्यकाल, Tata Trusts ने जताया विरोध