सावधान ! देश के कई हिस्सों में अगले 2-3 दिनों के भीतर हो सकती है बहुत भारी बारिश

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 13, 2020

नयी दिल्ली। देश के कई हिस्सों में अगले 2-3 दिन के दौरान भारी से बहुत भारी स्तर की बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। विभाग ने बताया कि उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी में उत्तरी ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटों के पास कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार मॉनसून के रुख और अरब सागर से नमी के साथ दक्षिण-पूर्वी हवाओं के अगले दो दिनों तक जारी रहने की संभावना है, जिससे देश के कई हिस्सों में भारी बारिश होने का अनुमान है। 

इसे भी पढ़ें: केरल में भूस्खलन वाले स्थान से अब तक 20 शव बरामद, 46 लोग अभी भी लापता 

विभाग ने कहा कि गुजरात में अगले दो दिन के दौरान और मध्य महाराष्ट्र के घाट क्षेत्रों में अगले 24 घंटे में बहुत भारी बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग ने बताया कि ओडिशा, आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों और तेलंगाना में भी अगले 2-3 दिन के दौरान भारी से बहुत भारी बारिश होने के आसार हैं।

प्रमुख खबरें

कभी जनसभा से भीड़ को दूर रखने के लिए कांग्रेस ने उठाया था ऐसा कदम, अगले दिन की हेडलाइन बनी- फिर भी बाबूजी बॉबी से जीत गए!

CEC ज्ञानेश कुमार से इस्तीफे की मांग, सुरिंदर चौधरी ने दिल्ली में पाबंदियों पर उठाए सवाल

Flydubai Flight में Captain Smit Machchhar पर हमला मामले की जाँच NIA ने संभाली, अब सामने आयेगा साजिश का पूरा सच

Love Horoscope For 10 October 2026 | आज का प्रेम राशिफल 10 अक्टूबर 2026 | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन