लार्सन एंड टुब्रो को आगरा मेट्रो के डिजाइन व निर्माण का ठेका मिला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 16, 2024

इंजीनियरिंग व निर्माण क्षेत्र की प्रमुख कंपनी लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) को आगरा मेट्रो के डिजाइन तथा निर्माण के लिए उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीएमआरसीएल) से एक ‘‘बड़ा’’ ठेका मिला है।

कंपनी ने बुधवार को बीएसई को दी सूचना में बताया, यह ठेका एलएंडटी के भारी नागरिक बुनियादी ढांचे खंड को मिला है। एलएंडटी 1,000 करोड़ रुपये से 2,500 करोड़ रुपये के बीच के मूल्य के ठेके को ‘‘ बड़ा ठेका ’’ बताती है।

कंपनी सूचना के अनुसार, उसे उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (यूपीएमआरसीएल) से आगरा मेट्रो प्रथम चरण लाइन-2 के डिजाइन तथा निर्माण के लिए ठेका मिला है।

एलएंडटी के पूर्णकालिक निदेशक एवं वरिष्ठ कार्यकारी उपाध्यक्ष (आधारभूत संरचना) एस. वी. देसाई ने कहा, ‘‘ एलएंडटी शहरी बुनियादी ढांचे के विकास में अग्रणी है। अपने रणनीतिक लक्ष्यों के अनुरूप भारत के मेट्रो नेटवर्क के आधुनिकीकरण में योगदान दे रही है।’’ लार्सन एंड टुब्रो 27 अरब अमेरिकी डॉलर की भारतीय बहुराष्ट्रीय कंपनी है जो कई भौगोलिक क्षेत्रों में परिचालन करती है।

प्रमुख खबरें

Israel: राष्ट्रपति हर्जोग ने Gadi Eisenkot को दिया सरकार बनाने का न्योता

Cheteshwar Pujara का बड़ा दावा, IPL 2027 से पहले KKR कई खिलाड़ी करेगी बाहर और RCB रहेगी स्थिर

Ethanol मिश्रण से इंजन खराब होने की शिकायत, Karnataka में 67 जगहों से Petrol के नमूने जांचे

देश भर में Diwali की धूम, Green Crackers और रोशनी के साथ मनाया गया दीपोत्सव