Laser Power & Infra की बाजार में दमदार एंट्री! 26% प्रीमियम के साथ ₹269 पर लिस्ट हुआ शेयर

By रेनू तिवारी | Jul 16, 2026

एकीकृत बिजली केबल और विद्युत पारेषण (Power Transmission) उत्पाद बनाने वाली कंपनी लेजर पावर एंड इंफ्रा लिमिटेड (LPIL) के शेयरों ने आज घरेलू शेयर बाजार में शानदार शुरुआत की है। बृहस्पतिवार को कंपनी का शेयर अपने निर्गम मूल्य (Issue Price) ₹214 के मुकाबले करीब 26 प्रतिशत की मजबूत बढ़त के साथ बाजार में सूचीबद्ध (List) हुआ। शुरुआती कारोबार में कंपनी का कुल बाजार पूंजीकरण (Market Cap) ₹3,688.18 करोड़ दर्ज किया गया।

बीएसई पर कंपनी का शेयर 269 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ, जो निर्गम मूल्य से 25.70 प्रतिशत अधिक है। हालांकि, एनएसई पर शेयर ने 16.82 प्रतिशत की बढ़त के साथ 250 रुपये पर शुरुआत की। कंपनी का बाजार पूंजीकरण 3,688.18 करोड़ रुपये रहा। लेजर पावर एंड इंफ्रा लिमिटेड के 742 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को सोमवार को बोली के अंतिम दिन 38.94 गुना अभिदान मिला था। आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 203-214 रुपये प्रति शेयर तय किया गया था। आईपीओ 542 करोड़ रुपये के नए शेयर और 200 करोड़ रुपये की बिक्री पेशकश (ओएफएस) का मिश्रण था।

इसे भी पढ़ें: Indian Stock Market में बड़ा कदम! NSE 12 अगस्त से शुरू करेगा 'निफ्टी इंडिया FPI 150' इंडेक्स पर वायदा-विकल्प (F&O) ट्रेडिंग

 

कंपनी नए शेयर जारी करने से प्राप्त राशि का उपयोग मुख्य रूप से 490 करोड़ रुपये के बकाया कर्ज के पूर्व भुगतान या पुनर्भुगतान के लिए करेगी। शेष राशि का इस्तेमाल सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए किया जाएगा। लेजर पावर एंड इंफ्रा विनिर्माण तथा इंजीनियरिंग, खरीद एवं निर्माण (ईपीसी) क्षेत्र में काम करती है। कंपनी बिजली पारेषण एवं वितरण क्षेत्र में इस्तेमाल होने वालेकेबल, कंडक्टर, एल्युमीनियम वायर रॉड, एरियल बंच्ड केबल और अन्य उत्पादों का विनिर्माण करती है।

प्रमुख खबरें

नेपाल में अचानक आई बाढ़ में फंसे केरल के 31 पर्यटक सुरक्षित स्वदेश लौटे

शेफाली वर्मा के अर्धशतक के बाद लड़खड़ाया मध्यक्रम, भारत ने थाइलैंड के खिलाफ बनाए 159 रन

ओडिशा के विधायकों के वेतन और भत्तों में संशोधन की सिफारिश, संयुक्त संसदीय समिति ने सौंपी राय

दीप्ति शर्मा ने रचा इतिहास, महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय में सर्वाधिक 171 विकेट लेकर बनीं शीर्ष गेंदबाज