कश्मीर में बड़ा हमला करने के फिराक में थे जैश के आतंकवादी, पुलिस ने धरदबोचा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 24, 2019

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के बारामूला और शोपियां जिलों में अलग-अलग अभियानों में लश्कर-ए-तैयबा के एक आतंकवादी और जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक विश्वसनीय जानकारी के आधार पर कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित लश्कर-ए-तैयबा के सद्दाम हुसैन मीर को गिरफ्तार किया गया। वह ब्राथ कलां का रहने वाला है। उसे उत्तरी कश्मीर के सोपोर टाउनशिप में एक गांव से रात भर चले अभियान में गिरफ्तार किया गया। 

एक पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आतंकवादी के पास से हथियार और गोला-बारूद जब्त किया गया। वहीं एक अन्य अभियान में पुलिस ने जैश-ए-मोहम्मद से ताल्लुक रखन वाले तीन आतंकवादियों को दक्षिणी कश्मीर के शोपियां जिले से गिरफ्तार किया। इनके पास से भी आपत्तिजनक चीजें जब्त हुईं। 

इसे भी पढ़ें: ममता के विवादित बयान के बाद भी पश्चिम बंगाल में शांति, हिंसा की कोई ताजा घटना नहीं

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर