लश्कर-ए-तैयबा ने कश्मीर से चार आंतकियों को जम्मू के पीर पंजाल भेजा, सुरक्षाबल धर-पकड़ में जुटे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 19, 2022

जम्मू। लश्कर-ए-तैयबा का एक माड्यूल चार आतंकवादियों को कश्मीर से जम्मू क्षेत्र की पीर पंजाल पट्टी में लाया है। इसकी जानकारी के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने धरपकड़ के लिए दलों को भेजा है। सुरक्षा बलों को आतंकियों के संबंध में यह जानकारी हाल में राजौरी में पुलिस द्वारा आतंकियों के दो मॉड्यूल के भंडाफोड़ के बाद इसके सदस्यों से पूछताछ के दौरान मिली है। जम्मू क्षेत्र के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) मुकेश सिंह ने बताया कि (एक माड्यूल द्वारा) कश्मीर से तीन-चार आतंकवादियों को पीर पंजाल पट्टी (राजौरी पुंछ जिले) में लाया गया है और उन्हें छुपा कर रखा गया है। उन्होंने कहा, “ हमें उम्मीद है कि हम उन्हें जल्द पकड़ लेंगे।” एडीजीपी ने कहा कि रिकॉर्ड के मुताबिक, जम्मू में सिर्फ तीन आतंकवादी सक्रिय हैं और क्षेत्र में सक्रिय अन्य आतंकवादियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। सुरक्षा बलों ने जम्मू क्षेत्र से संबंधित तीन शीर्ष आतंकियों की पहचान कासिम, कबीर और बशीर के तौर पर की है जिन्हें पाकिस्तान से निर्देश मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि राजौरी में सामने आए दो मॉड्यूल ने कश्मीर से चार आतंकवादियों को यहां लाने में अहम भूमिका निभाई है। 

प्रमुख खबरें

असम में भयावह हुई Flood Situation, Suvendu Adhikari ने किया 10 करोड़ की मदद का ऐलान

Jantar Mantar Season 2 का आगाज़, CJP Founder Abhijit Dipke बोले- सरकार को जवाबदेह बनाने के लिए फिर होगा प्रोटेस्ट

संसदीय लोकतंत्र का अपमान! Kiren Rijiju बोले- चर्चा से भाग रहा विपक्ष

Babar Azam की दमदार वापसी, ICC Test रैंकिंग के टॉप 10 में फिर शामिल