पिछले 10 वर्षों में दिखा कि मीडिया को दबाना, प्रबंधित करना कितना आसान है: कांग्रेस सांसद शशि थरूर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 03, 2025

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने रविवार को कहा कि देश में पिछले 10-11 वर्षों में दिखा है कि मीडिया को दबाना और प्रबंधित करना कितना आसान है। थरूर ने जयपुर साहित्य महोत्सव में एक सत्र के दौरान कहा कि मीडिया की स्वतंत्रता, प्रेस की स्वतंत्रता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के बारे में पिछले 10-11 वर्षों में यह एक वस्तुगत सबक रहा है कि मीडिया को दबाना, प्रतिबंधित और प्रबंधित करना कितना आसान है और इसे किसी लोकतंत्र के लिए अच्छा नहीं कहा जा सकता।

थरूर ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने केवल यह मान लिया कि ‘‘लोकतंत्र में प्रेस की स्वतंत्रता स्वयंसिद्ध है।’’ सत्र में, ‘शशि थरूर: फिर भी दिल है हिंदुस्तानी’ में कांग्रेस नेता ने राजनीति में अपने शुरुआती दिनों, अपने लेखन और सोशल मीडिया पर अपनी उपस्थिति सहित कई विषयों पर बात की।

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह