जंग से पहले आखिरी कॉल, अचानक ईरान के विदेश मंत्री ने भारत आने का क्यों लिया फैसला?

By अभिनय आकाश | Jan 15, 2026

 ईरान में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन और क्षेत्रीय तनाव जारी है। इन सबके बीच ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अरागची ने बुधवार देर शाम भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर को फोन किया। दोनों नेताओं ने ईरान और आसपास के इलाकों की बिगड़ती सुरक्षा स्थिति पर चर्चा की। जयशंकर ने खुद इस फोन कॉल की पुष्टि की। जयशंकर ने एक्स पर लिखा ईरानी विदेश मंत्री सैयद अब्बास असरागजी का फोन आया हमने ईरान और उसके आसपास की बदलती स्थिति पर चर्चा की। भारत सरकार ने ईरान में मौजूद भारतीयों के लिए एडवाइज़री जारी की है। 

इसे भी पढ़ें: अज्ञात विमान को तुरंत मार गिराया जाएगा, खामनेई ने बंद किया आसमान, एयर स्पेस के मामले में एयरलाइंस के लिए क्यों इतना महत्वपूर्ण है ईरान?

ईरान में रहने वाले भारतीय नागरिकों और भारतीय मूल के लोगों से सावधानी बरतने और प्रदर्शन वाले क्षेत्रों में जाने से बचने को कहा था। अमेरिका स्थित ह्यूमन राइट एक्टिविस्ट न्यूज एजेंसी (एचआरएएनए) के अनुसार, ईरान में पिछले कुछ दिनों में देशव्यापी प्रदर्शनों में मरने वालों की संख्या बढ़कर 2,500 से अधिक हो गई है। ईरान में हो रहे प्रदर्शनों से पश्चिम एशिया में भी व्यापक तनाव पैदा हो गया है और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रदर्शनकारियों पर क्रूर कार्रवाई के खिलाफ तेहरान को चेतावनी दी है।

प्रमुख खबरें

SL vs IND Test: Sonal Dinusha का शानदार शतक, श्रीलंका के निचले क्रम ने किया गजब का संघर्ष

Vanakkam Poorvottar: एक Water Bomb भारत के बगल में भी रख रहा है China, Brahmaputra पर बन रहा China Motuo Hydropower Project ला सकता है आपदा

Mallikarjun Kharge ने Nepal Floods पीड़ितों के लिए केंद्र से मांगी मदद, PM को लिखेंगे पत्र

Haldwani शुद्धिकरण पर Congress का वार, Kharge के अपमान पर PM Modi से मांगा जवाब