PAN-Aadhaar लिंक कराने की लास्ट डेट बढ़ी, लेकिन अब खर्च करने पड़ेंगे पैसे

By टीम प्रभासाक्षी | Apr 01, 2022

जो लोग 31 मार्च बीतने के बाद भी अभी तक पैन कार्ड को आधार से लिंक नहीं करा पाए हैं, उन लोगों के लिए एक अच्छी और एक बुरी खबर है। अच्छी खबर यह है कि जो लोग अपने पैन कार्ड को आधार से लिंक नहीं करा पाए हैं वह अगले साल 31 मार्च 2023 तक अपना पैन आधार से लिंक करा सकते हैं। सरकार द्वारा पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक कराने की तारीख बढ़ा दी गई है। लेकिन इसके लिए अब आपको पैसे देने होंगे, अब यह सुविधा आपको मुफ्त में नहीं मिलेगी।

जिन लोगों ने अभी अपना पैन कार्ड आधार से लिंक नहीं कराया है उनके लिए राहत की बात यह है कि CBDT कि इस नई व्यवस्था के बाद 31 मार्च 2023 तक पैन कार्ड किसी बाधा के बिना काम करता रहेगा। आप पैन कार्ड का उपयोग आयकर रिटर्न भरने से लेकर रिफंड पाने तक में कर सकते हैं।

बता दें अभी तक जो लोग पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक कराते थे उन्हें पैसा नहीं देना पड़ता था। लेकिन सरकार की ओर से अब यह मुक्त सेवा बंद कर दी गई है। नई कंडीशन के मुताबिक 1 अप्रैल 2022 से लेकर 30 जून 2022 के बीच अपने पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक कराने के लिए 500 रुपये का शुल्क और उसके बाद 1000 रुपये का शुल्क देना होगा।

प्रमुख खबरें

ओलंपिक में पीवी सिंधू अब भी विरोधियों के लिए बड़ी चुनौती, कोच पुलेला गोपीचंद ने जताया भरोसा

पंजाब के अहम मुद्दों का समाधान करने में नाकाम रहे प्रधानमंत्री मोदी: आम आदमी पार्टी

वेनेजुएला में आए विनाशकारी भूकंप में मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,069 हुई, ला गुआइरा में भारी तबाही

सुबह कैमरा, रात में बंदूक... इजरायल ने UN में बवाल मचा दिया, ये देख भारत भी हैरान!