महेंद्र सिंह धोनी का वो आखिरी मैच, जिसकी हार के लिए वह आज भी खुद को कोसते है!

By रेनू तिवारी | Jul 10, 2022

वनडे वर्ल्ड कप 2019 भारत और न्यूजीलैंड के बीच 10 जुलाई को सेमीफाइनल मैच चल रहा था और इंडिया जीत के करीब पहुंच रही थी। बीच में लगातार भारतीय टीम ने अपने बड़े विकेट खो दिए थे लेकिन मैदान में जब तक महेंद्र सिंह धोनी खड़े थे तब तक टीम की फाइनल में जाने की उम्मीद जिंदा था लेकिन एक दर्दनाक एक्सीडेंट हुआ और धोनी दो इंच की दूरी से रन आउट हो गये। धोनी के रन आउट होते ही करोडों फैंस की उम्मीद भी टूट गयी। आज इस बात को 3 साल हो गये हैं लेकिन जब भी बात आती है वनडे वर्ल्ड कप 2019 की, तो सबसे पहले 2 इंच की दूरी से धोनी का रन आउट होना आंखों के सामने आ जाता है। फैंस ही नहीं खुद टीम इंडिया के कई खिलाड़ी भी इस हार के दर्द को कई बार बयां कर चुके हैं। महेंद्र सिंह धोनी भी खुद को इस तरह से आउट हो जाने को लेकर कई बार कोसते नजर आये हैं।

इसे भी पढ़ें: सरकार को ‘‘हमारे खिलाफ कुछ मत कहो’’वाला रवैया नहीं अपनाना चाहिए: सलमान खुर्शीद

महान भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के अंतरराष्ट्रीय करियर को उन उपलब्धियों के साथ देखा जाता है जो इससे पहले किसी भी भारतीय क्रिकेट क्तान ने हासिल नहीं की थी। क्रिकेट के इतिहास में धोनी सबसे सफल कप्तानों में से एक हैं और आज करोड़ो लोगों के लिए प्रेरणा है। एमएस धोनी खेल के कई पहलुओं में बेजोड़ हैं। फिर चाहे स्टंप के पीछे उनकी क्षमता (विकेटकीपिंग), खेल के पीछे उनका तेज दिमाग और दबाव की स्थितियों पर उनकी कमान, कई खिलाड़ियों के लिए सीखने का पहलू रहा है।

प्रमुख खबरें

Donald Trump ने नोबेल शांति पुरस्कार न मिलने पर Norway पर साधा निशाना, 8 युद्ध रुकवाने का किया दावा

Elon Musk ने BJP को Reliance समर्थित कंपनियों के चंदे से जुड़ी खबरें साझा कीं

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन, Delhi में कड़ी सुरक्षा और रूट डायवर्जन लागू

Connaught Place Market शनिवार को बंद रहेगा, NDTA ने विरोध प्रदर्शन से नुकसान की जताई आशंका